Tuesday, April 14, 2026
Homeबॉलीवुडपूर्व सीएम की बहू, शादी के 11वें दिन हुई विधवा, 7 महीने...

पूर्व सीएम की बहू, शादी के 11वें दिन हुई विधवा, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में की दूसरी शादी, हीरोइन की ट्रैजिक लाइफ


Last Updated:

Guess The Heroine: बला की खूबसूरत एक्ट्रेस गायकी में भी जबरदस्त थीं. करियर शानदार रहा, लेकिन निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरी रही. पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनना उनके लिए बड़ा कष्टकारी रहा. शादी के 11 दिन बाद ही उन्हें जिंदगी ने बड़ा झटका दिया. सिनेमा की लीडिंग लेडी का निजी जीवन ट्रेजेडी से भरा रहा. क्या आपने पहचाना?

नई दिल्ली: साउथ इंडिया की हसीनाओं ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया. रेखा-हेमा मालिनी की तरह एक हीरोइन ने भी अपने अभिनय से बॉलीवुड पर राज किया. वे 1960 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा की टॉप हीरोइन थीं. उनके पिता सेना में अधिकारी थे. उन्होंने 70 के दशक में हेमा मालिनी और मुमताज को कड़ी टक्कर दी थी. हम लीना चंदावरकर की बात कर रहे हैं.

लीना ने 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘मन का मीत’ से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था. इसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार एक्टर विनोद खन्ना के साथ हिट रही थी. उन्हें पहली फिल्म से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. उन्हें आगे चलकर राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे जहीन सितारों के साथ काम करने का मौका मिला.

लीना चंदावरकर आहिस्ता-आहिस्ता सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और लीड एक्ट्रेस बन गईं. वे ‘स्टार’ बन गईं, तो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे सिद्धार्थ को डेट करने लगीं. समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लीना चंदावरकर के पहले पति सिद्धार्थ गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर के बेटे थे. वह और एक्ट्रेस लीना एक-दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी. उस समय लीना सिर्फ 24 साल की थीं. लीना ने मुख्यमंत्री के बेटे से शादी के बाद कई सपने संजोए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद उन्हें बड़ा झटका लगा.

Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar tragic life, vinod khanna actress Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar husband, goa first Chief Minister daughter in law Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar love story, Vinod Khanna tragic life stories, kishore kumar, kishore kumar Leena Chandavarkar, लीना चंदावरकर, लीना चंदावरकर पति

लीना चंदावरकर के पति सिद्धार्थ की शादी के 11वें दिन ही मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अचानक बंदूक फट गई और उनकी मौत हो गई. 24 साल की लीना को 11वें दिन ही अपने पति को खोने का सदमा झेलना पड़ा. सभी लीना चंदावरकर को उनकी मौत की वजह मानने लगे. (फोटो साभार: IMDb)

Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar tragic life, vinod khanna actress Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar husband, goa first Chief Minister daughter in law Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar love story, Vinod Khanna tragic life stories, kishore kumar, kishore kumar Leena Chandavarkar, लीना चंदावरकर, लीना चंदावरकर पति

लीना अपनी पहली शादी के 11वें दिन विधवा हो गईं. कई लोगों ने उन्हें बदकिस्मत कहा, जिससे उन्हें मानसिक तकलीफ हुई. एक्ट्रेस के घरवाले उन्हें अपने साथ होम टाउन ले गए. इसके बाद, लीना ने फिर से सिनेमा का रुख किया. उन्होंने किशोर कुमार की फिल्म ‘प्यार अजनबी है’ में काम किया. (फोटो साभार: IMDb)

एक्ट्रेस लीना और किशोर कुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. किशोर कुमार, लीना से 20 साल बड़े थे. उनका तीन बार तलाक हो चुका था. लीना के घरवाले सिंगर से उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन किशोर कुमार की जिद्द के आगे घरवालों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी हो गई.

75 साल की लीना चंदावरकर ने 1980 में जब किशोर कुमार से शादी की थी, तब वह प्रेग्नेंट थीं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह किशोर दा के साथ सात फेरे ले रही थीं, तब उनकी प्रेग्नेंसी को सात महीने हो चुके थे. किशोर दा का 1987 में निधन हो गया और लीना एक बार फिर विधवा हो गईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पूर्व सीएम की बहू, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में की दूसरी शादी, ट्रैजिक लाइफ



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments