Last Updated:
Businessman Son Who Became Top Star From Struggler: इस एक्टर ने एक बड़े बैनर की फिल्म से एंट्री मारी, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी. डेब्यू के साथ ही उसने साबित कर दिया कि दम हो तो ‘आउटसाइडर’ भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकता है. आज, वह स्ट्रगलर से टॉप स्टार बनने की मिसाल बन चुका है. जानते हैं कौन है ये स्टार
नई दिल्ली. बॉलीवुड में ‘आउटसाइडर’ होना कभी आसान नहीं रहा, लेकिन इस एक्टर ने अपनी मेहनत, जुनून और बहुमुखी प्रतिभा से न सिर्फ जगह बनाई, बल्कि टॉप की लिस्ट में शुमार हो गए बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के एक आम बिजनेसमैन के बेटे ने कभी सोचा भी नहीं था कि सपनों का शहर मुंबई उसकी किस्मत इस कदर बदल देगा. घर में फिल्मों का माहौल नहीं, न इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था. सिर्फ एक सपना और उसे पूरा करने का जुनून साथ था. उसे पता था कि बॉलीवुड में कदम रखना आसान नहीं होगा। अनगिनत ऑडिशन, लगातार रिजेक्शन और कई बार खुद पर शक होने लगा लेकिन हार मानना उसके स्वभाव में नहीं था और फिर वो दिन आया, जब उसने बॉलीवुड में जोरदार एंट्री मारी और स्ट्रगलर से टॉप स्टार बन बैठा. फाइल फोटो

ये एक्टर और कोई नहीं वही धुरंधर है, जिसकी चर्चाएं इन दिनों खूब हो रही है, वो नाम है रणवीर सिंह. रणवीर सिंह का 6 जुलाई जन्म 1985 में एक बिजनेसमैन जगजीत सिंह भवनानी और हाउस वाइफ अंजू के घर हुआ था. विदेश में पढ़ाई के बावजूद, उनका सपना सिनेमा में आना था और वह जानते थे कि उन्हें अपनी जगह खुद बनानी होगी. फाइल फोटो

रणवीर की नानी के तार सिनेमा से रहे, लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला. आरामतलब जिंदगी के बावजूद रणवीर का सपना हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का था और इसलिए इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से ग्रेजुएट होने के बाद वे भारत लौटे और मुंबई की गलियों में स्ट्रगल शुरू कर दिया. फाइल फोटो
Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआती दौर में उन्हें कई ऑडिशन और असफलताओं का सामना करना पड़ा. लेकिन हार नहीं मानी. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मेरा स्ट्रगल पीरियड आसान बिल्कुल नहीं था. करीब 3-4 साल तक मैं अंधेरे में भटकता रहा.’ लेकिन जुनून और पर्दे पर दिखने की भूख ने उन्हें हार नहीं मानने दी. फाइल फोटो

काफी रिजेक्शन के बाद आखिरकार 2010 में यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने उन्हें ‘बैंड बाजा बारात’ में लीड रोल ऑफर किया. अनुष्का शर्मा के साथ यह रोमांटिक कॉमेडी इंस्टेंट हिट साबित हुई, जिसने 92 करोड़ की कमाई की. रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, जो उनकी जर्नी का टर्निंग पॉइंट था और फिल्म ने उनके सपनों को हकीकत बना दिया. फाइल फोटो

हालांकि, रणवीर ने एक जैसी भूमिकाओं से परहेज किया. संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘पद्मावत’ (2018) में ऐतिहासिक ड्रामा, और ‘गुल्ली बॉय’ (2019) में रैपर की ग्रिट्टी भूमिका निभाई. इन सबने उनकी वर्सेटाइल इमेज बनाई. फाइल फोटो

‘गली बॉय’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर मिला. विकिपीडिया के मुताबिक, इन फिल्मों ने उन्हें कमर्शियल सक्सेस दी और क्रिटिक्स ने भी उनकी क्राफ्ट की तारीफ की.

हालांकि, 2021 से रणवीर को झटके लगे. कपिल देव बायोपिक की ’83’ ने 109 करोड़ कमाए, लेकिन फ्लॉप रही. ‘जयेशभाई जोरदार’ ने साल 2022 ने महज 15.59 करोड़, और इसी साल आई ‘सर्कस’ भी बॉक्स ऑफिस पर धोखा दे गई. फाइल फोटो

2023 की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने मॉडरेट सक्सेस दी. अब रणवीर का कमबैक धमाकेदार है. आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 27 करोड़ नेट कमाए, जो रणवीर की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. इसके साथ यह ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग है. रणवीर की जर्नी साबित करती है कि टैलेंट, ग्रिट और रिस्क लेने से आउटसाइडर भी टॉप पर पहुंच सकता है. फाइल फोटो

