Last Updated:
इस बॉलीवुड स्टार किड ने जब आत्महत्या को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया तो फैंस हैरान रह गए और इंडस्ट्री में हलचल मच गई. यह स्टारकिड प्रभावशाली परिवार में जन्मा और हर तरह की सुविधाओं के साथ लॉन्च हुआ, फिर भी वे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए चुपचाप स्ट्रगल करता रहा.
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया. हिट फिल्में दीं लेकिन सक्सेस का क्रेडिट कभी हासिल नहीं करे. लाइमलाइट कभी उनके हिस्से नहीं आई. लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफलता के कारण वे डिप्रेशन में चले गए थे, यह एक भावनात्मक जंग थी जिसे उन्होंने कभी छुपाया नहीं.

हम बात कर रहे हैं उदय चोपड़ा की, जिनका करियर दबाव और उम्मीदों से भरा रहा. वे कभी भी सोलो हिट नहीं दे पाए. उदय ने साल 2000 में ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया था, जिसे उनके भाई आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था.

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘मोहब्बतें’ सुपरहिट हुई थी. इसके बाद वे ‘मेरे यार की शादी है’, ‘सुपारी’, ‘प्यार इम्पॉसिबल’ और हिट फ्रेंचाइजी ‘धूम’ में काम किया. ‘धूम’ भी ब्लॉकबस्टर हुई, लेकिन इसका सक्सेस क्रेडिट उनके नाम नहीं रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफलता के कारण वे डिप्रेशन में चले गए, यह एक भावनात्मक जंग थी जिसे उन्होंने कभी छुपाया नहीं. उन्होंने एक बार एक्स पर पोस्ट कर अपने डिप्रेशन, काम नहीं मिलने के बारे में बात की. कहा कि वह मौत के करीब थे.

उदय चोपड़ा ने एक्स पर लिखा था, “मेरा अकाउंट डिएक्टिवेट करना मौत के सबसे करीब था, जितना मैं जा सकता था. कमाल का अनुभव था! शायद जल्द ही हमेशा के लिए कर दूं.” हालांकि, एक घंटे बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन चिंता बनी रही.

उदय चोपड़ा ने मौत के बारे में खुलकर बात की और उस सच्चाई को उजागर किया जिससे कई एक्टर्स चुपचाप जूझते हैं. उदय की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस नेटफ्लिक्स की ‘द रोमांटिक्स’ में थी, जो यश चोपड़ा की विरासत और उनकी फिल्मों के भारत पर सांस्कृतिक प्रभाव को दिखाती है.

उदय चोपड़ा की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही. खबरों के मुताबिक, ‘नील ‘एन’ निक्की’ के दौरान वे तनीषा मुखर्जी को डेट कर रहे थे. दोनों करीब दो साल तक साथ रहे. हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया. वह 52 की उम्र में भी सिंगल हैं.

फिलहाल उदय चोपड़ा यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं, जो एक हॉलीवुड बेस्ड प्रोडक्शन कंपनी है और स्ट्रीमिंग फॉर्मेट के जरिए ग्लोबल ऑडियंस के लिए कंटेंट-ड्रिवन, दमदार कहानियां पेश करती है. (फोटो साभारः नेटफ्लिक्स)

