Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानसलूंबर में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष: जिला...

सलूंबर में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष: जिला कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग – Salumber News



सलूंबर जिले के ग्रामीण इलाकों में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इन वारदातों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

.

ज्ञापन में बताया गया कि सलूंबर क्षेत्र के ग्राम सेरिया और आसपास के गांवों में हाल के दिनों में लगभग 20 जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इन वारदातों में लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए हैं। इससे ग्रामीणों की वर्षों की जमा पूंजी का नुकसान हुआ है।

कांग्रेस कमेटी ने यह भी आरोप लगाया कि सराडा थाना क्षेत्र के ग्राम सगतड़ा में चोरों के एक गिरोह ने तीन बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। समिति ने कहा कि अब तक ठोस कार्रवाई न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को विवश हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि सलूंबर जिले में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कांग्रेस ने प्रभावी रात्रि गश्त, विशेष पुलिस टीमों का गठन कर गांव-गांव निगरानी करने की मांग की। इसके अलावा, ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता दल बनाकर चोरी की घटनाओं को रोकने का सुझाव भी दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments