Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारखलिहान में लगी आग, 3 बीघा का पुआल- धान जला: जहानाबाद...

खलिहान में लगी आग, 3 बीघा का पुआल- धान जला: जहानाबाद के परस बिगहा थाना क्षेत्र की घटना – Jehanabad News



जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे एक खलिहान में आग लग गई।

जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में एक किसान का भारी नुकसान हुआ है, जिसमें उसका धान और नेवारी जलकर राख हो गया।

.

आग लगने से किसान टूटू शर्मा का लगभग 3 बीघा खेत का धान की नेवारी और 1 बीघा धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि कटाई के बाद धान की नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखा गया था।

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलने पर उन्होंने फोन से किसान को जानकारी दी। जब किसान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि खलिहान में रखा पूरा धान और नेवारी आग की लपटों में घिरा हुआ था।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान टूटू शर्मा ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments