Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय के 300 मंदिरों में उमड़े भक्त: वाराणसी से आचार्यों की...

बेगूसराय के 300 मंदिरों में उमड़े भक्त: वाराणसी से आचार्यों की विशेष टोली पहुंची, नवरात्र की पहली शाम भव्य आरती हुई – Begusarai News




बेगूसराय में रविवार को नवरात्र की पहली संध्या में दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। 300 से अधिक मंदिरों में शाम होते ही भक्त जुटने लगे, खासकर महिलाएं। सभी अपने हाथों में पूजन सामग्री और दीये लेकर मंदिर तक पहुंची। मां के दरबार में दीप जलाए। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में भव्य तैयारियों के साथ आकर्षक साज-सज्जा की गई है। शाम के समय ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और वेद मंत्रों की गूंज के बीच महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और बच्चों ने भाग लिया। भव्य महाआरती हुई इस बार बेगूसराय के बखरी स्थित पुरानी दुर्गा स्थान और मंझौल सत्यारा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान को और अधिक फलदायी-दर्शनीय बनाने के लिए वाराणसी से आचार्यों की विशेष टोली बेगूसराय पहुंची है। आचार्य पूरे नवरात्र के दौरान विधि-विधान, पारंपरिक वेशभूषा और शंख-घड़ियाल की गूंज के साथ महाआरती का संचालन करेंगे। मां से मंगल की कामना की मंदिर परिसरों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समितियों की ओर से व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रोशनी से जगमगाते पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर लोग सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार नवरात्र के बाकी दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन-स्थानीय समितियां लगातार मुस्तैद हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments