Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारअरवल में JDU ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान: अंगवस्त्र देकर किया...

अरवल में JDU ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान: अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित, सदस्यता अभियान की समीक्षा भी हुई – Arwal News



कार्यक्रम में शामिल जदयू नेता।

अरवल में जनता दल (यूनाइटेड) की कार्यकर्ता आभार सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जदयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

.

कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में 2025 विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर उत्साह देखा गया।

नेताओं ने किया संबोधित

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी और कुर्था विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पप्पू वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की मजबूती जमीनी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, संघर्ष और संगठनात्मक समर्पण का परिणाम है।

विकास का संकल्प

अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने आगामी पांच वर्षों में बिहार सहित अरवल जिले के अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और आधारभूत संरचना के विकास का संकल्प लिया है। साथ ही, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं नौकरी उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार सृजन एवं कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायत कार्यकारिणी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments