Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारएसपी ने कोरमा थाने में लगाया जनता दरबार: पुलिस-पब्लिक जनसंवाद भी...

एसपी ने कोरमा थाने में लगाया जनता दरबार: पुलिस-पब्लिक जनसंवाद भी हुआ, 3 शिकायतें हुई दर्ज – Sheikhpura News


शेखपुरा। शुक्रवार को एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कोरमा थाना में जनता दरबार का आयोजन किया। इस अवसर पर पुलिस-पब्लिक जनसंवाद भी स्थापित किया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में एसपी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

.

इस जनता दरबार में साइबर ठगी सहित कुल 3 लोगों ने अपनी शिकायतों से संबंधित आवेदन थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार और साइबर थाना शेखपुरा को सौंपे।

एसपी चौधरी ने सभी आवेदनों पर लोगों की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके निदान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए।

एसपी ने कोरमा थाने में लगाया जनता दरबार।

इस प्रकार के कार्यक्रम एसपी के नेतृत्व में जिले के सभी थानों में बारी-बारी से आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले नगर थाना, कसार, अरियरी, महुली, साइबर और ट्रैफिक थाना, करंडे थाना में भी जनता दरबार लगाए गए थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाना और उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए समाधान प्रस्तुत करना है। एसपी ने इस अवसर पर लोगों को राज्य मुख्यालय के निर्देशों के बारे में जानकारी दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पुलिस को पहुंचने के इस प्रयास के बारे में विस्तार से बताया।

जनता दरबार में शामिल लोग।

जनता दरबार में शामिल लोग।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए पुलिस के साथ दोस्ताना संबंध आवश्यक हैं। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिसकर्मी किस प्रकार पर्व-त्योहारों के दिनों में अपने घर-परिवार को छोड़कर लोगों के पर्व-त्योहारों की खुशियों को बरकरार रखने में दिन-रात एक किए रहते हैं। पुलिसकर्मी भी समाज के ही लोग हैं, जिनके सुख-दुख और परिवार होते हैं, फिर भी वे इन सबका त्याग कर लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।

पुलिस-पब्लिक संवाद में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने नई सरकार के गठन के बाद राज्य मुख्यालय की इस नई पहल की सराहना की है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments