Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशNEET में नंबर कम आने से छात्र ने की आत्महत्या: पिता...

NEET में नंबर कम आने से छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिजनों ने आवाज सुनकर देखा तो मृत मिला – Gwalior News



ग्वालियर में NEET के रिजल्ट में मार्क्स कम आने से आहत होकर एक 18 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में मंगलवार देर रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पहुंची

.

नंबर कम आने से डिप्रेशन में था छात्र

मृतक छात्र का नाम निखिल प्रताप पुत्र बृजभान सिंह राठौर है। मंगलवार रात करीब 11:00 बजे अपने पिता की लाइसेंस की पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र ने NEET का एग्जाम दिया था और रिजल्ट में नंबर कम आए थे इसलिए वह बहुत ही डिप्रेशन में था। इसी डिप्रेशन के चलते उसने ये कदम उठाया है।

घटना का पता उस समय चला जब दूसरे कमरे में बैठे परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में परिजन भागकर उसके के कमरे में पहुंचे, जहां निखिल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना तत्काल परिजनों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा था, जहां जांच पड़ताल के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी जप्त कर ली है।

पुलिस घटना के लिए परिजनों से कर रही पूछताछ

मामले की जानकारी देते हुए महाराजपुर थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि फोन पर सूचना मिली थी कि एक छात्र ने NEET के रिजल्ट में नंबर काम आने से दुखी होकर अपने पिता की लाइसेंस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। जहां जांच पड़ताल के बाद मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments