Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहापुड़ में भाकियू लोकहित और आसपा नेता हाउस अरेस्ट: मेरठ में...

हापुड़ में भाकियू लोकहित और आसपा नेता हाउस अरेस्ट: मेरठ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे – Hapur News


दानिश,हापुड़।2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हूण, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश सचिव सुशील आजाद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। ये सभी नेता मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र स्थित कपसाड़ गांव में एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। नेताओं को उनके आवासों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

बीकेयू (लोकहित) के संस्थापक हरीश हूण ने बताया कि उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनना, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाना और संगठन की ओर से समर्थन व्यक्त करना था। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है।

शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार से मिलना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का संवैधानिक अधिकार है, जिसे प्रशासन ने दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बंदूक की नोक पर आवाज को कुचलने की तानाशाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

बीकेयू (लोकहित) ने इस कार्रवाई को किसानों, मजदूरों और दलितों की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि हाउस अरेस्ट तत्काल समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments