Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभारत-न्यूजीलैंड वनडे: काली मिट्टी के पिच पर होगा मुकाबला, ओस फैक्टर...

भारत-न्यूजीलैंड वनडे: काली मिट्टी के पिच पर होगा मुकाबला, ओस फैक्टर रहेगा अहम – Indore News



भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच स्टेडियम के 9 पिचों में से सेंटर विकेट के साथ ही काली मिट्‌टी से बनी पिच पर खेला जाना हैै। पिच क्यूरेटर मनोहर जामले के अनुसार यह पिच ब

.

मुकाबले के लिए एमपीसीए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। शनिवार को फ्लड लाइट की टेस्टिंग की गई। इस ग्राउंड पर पहले भी काली मिट्‌टी के पिच पर 4 मैच हो चुके हैं। सभी में भारत को जीत मिली है।

15 को आएगी टीम, 16-17 को प्रैक्टिस मुकाबले के लिए 15 जनवरी को भारतीय और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर आ जाएंगी। 16 और 17 जनवरी को प्रैक्टिस सेशन रहेगा। प्रैक्टिस के लिए गेल एंड के दोनों ओर तीन-तीन विकेट बनाए गए हैं। इसके अलावा अमय खुरासिया इनडोर एकेडमी में दो काली मिट्टी के पिच तैयार किए हैं। साथ ही स्टेडियम में बनी एकेडमी में दो विकेट तैयार हैं। फिलहाल मैदान पर बड़ी घास है, जिसकी छंटनी की जाना बाकी है।

इंदौर में शाम को ओस आती है। इससे गेंद गीली और ग्रिप कम हो जाती है। ऐसे में स्पिन और स्विंग कराना आसान नहीं होता है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। विराट-रोहित को लेकर दर्शकों में उत्साह : इस मुकाबले के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इंदौर आने वाले हैं। इनको लेकर दर्शकों में खासा क्रेज दिखाई दे रहा है। 26 हजार टिकट आधे घंटे में ही ऑनलाइन बिक गए थे।

बेंच को हटाकर चेयर लगाईं

एमपीसीए सचिव सुधीर असनानी ने बताया ईस्ट और वेस्ट गैलरी की लोअर गैलरी में बदलाव किया गया है। यहां पर पहले बेंच लगी हुई थी, जिसके कारण दर्शकों को बैठने में परेशानी होती थी। दोनों स्टैंड में बेंच हटाकर चेयर लगा दी गई है। साथ ही स्टेडियम में रंगरोगन का काम भी जारी है। ड्रेसिंग रूम तैयार है।

  • 26 हजार दर्शक कैपेसिटी है स्टेडियम की
  • 1.30 बजे शुरू होगा डे-नाइट मुकाबला
  • 8वां वनडे मैच खेला जाएगा

मैच को लेकर होलकर स्टेडियम लगभग तैयार हो चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments