Monday, November 2, 2026
Homeबॉलीवुडमाधुरी दीक्षित का टोरंटो शो में 3 घंटे की देरी के बाद...

माधुरी दीक्षित का टोरंटो शो में 3 घंटे की देरी के बाद पहला पोस्ट, कही ऐसी बात, फैंस बोले- ‘आपको माफी मांगनी चाहिए’


Last Updated:

Madhuri Dixit First Post After Backlash: टोरंटो कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर आलोचना के बाद माधुरी दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी, क्योंकि प्रशंसकों ने शो पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया. ऑर्गनाइजर्स ने बयान में देरी पर सफाई दी.

माधुरी का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड आइकन माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकसर अपनी पोस्ट औप पुरानी फिल्म की वजह से सुर्खियों में छाने वाली माधुरी इन दिनों ‘दिल से… माधुरी’ टूर को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में माधुरी टोरंटो में आयोजित में आयोजित इस इवेंट 3 घंटे लेट पहुंची. जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. ट्रोलिंग के बाद हालांकि ऑर्गनाइजर्स ने ठीकरा फोड़ा एक्ट्रेस की टीम पर फोड़ दिया. इस विवाद के बीच माधुरी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.

माधुरी दीक्षित ने टोरंटो में हुए इवेंट में 3 घंटे लेट पहुंचीं और इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं, लेकिन उन्होंने इस पूरे मामलवे पर चुप्पी साधे रखी. अब एक्ट्रेस ने टूर से रिलेटेड पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है.

ट्रोलिंग के बीच धक-धक गर्ल का पहला पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने आगामी मीट-एंड-ग्रीट अपीयरेंस के प्रचार कार्यक्रम को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद टोरंटो एक प्यारे मीट एंड ग्रीट के लिए और अब न्यू जर्सी में 6 नवंबर, बोस्टन में 7 नवंबर, शिकागो में 8 नवंबर, ह्यूस्टन में 9 नवंबर और न्यूयॉर्क में 15 नवंबर को अपने फैंस से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं.’

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments