Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानमहेश नवमी पर चित्तौड़गढ़ बना शिवमय: जय महेश के जयकारों के...

महेश नवमी पर चित्तौड़गढ़ बना शिवमय: जय महेश के जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, महिला मंडल के बैंड ने बांधा माहौल – Chittorgarh News


महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम माहेश्वरी समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम माहेश्वरी समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सदर बाजार स्थित महेश पंचायती नोहरे से शुरू हुई और गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार होते हुए गणगौर गार्डन तक पहुंचकर संपन्न ह

.

शोभायात्रा में समाज के पुरुष सफेद पारंपरिक वस्त्र और गले में भगवा उपरना धारण किए हुए भगवान महेश के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं महिलाएं लाल रंग की चूंदड़ साड़ी पहनकर शोभायात्रा में भक्ति भाव से शामिल हुईं। शोभायात्रा में एक नृत्य करता अश्व भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

इस शोभायात्रा का सबसे आकर्षक हिस्सा समाज की महिला मंडल द्वारा तैयार किया गया बैंड रहा।

इस शोभायात्रा का सबसे आकर्षक हिस्सा समाज की महिला मंडल द्वारा तैयार किया गया बैंड रहा। महिलाएं लाल चूंदड़ साड़ी और सिर पर लाल साफा पहनकर बैंड बजा रही थीं। डीजे पर बज रहे शिव भजनों ‘अगड़ बम बम’, ‘बम लहरी’, ‘मैं शिव का हूं, शिव मेरे हैं’, ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। युवा और पुरुष वर्ग डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, वहीं महिलाएं भजनों पर झूमती हुई पीछे-पीछे चल रही थीं।

भगवान शिव की तस्वीर को फूलों से सजी बग्गी में विराजित किया गया था। इस बग्गी पर नगर के सर्व समाज द्वारा पुष्प अर्पित कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में लगभग 150 जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व उनकी टीम ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व उनकी टीम ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों, जैन समाज और अन्य इकाइयों ने जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों ने धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ शोभायात्रा को सफल बनाया।

गणगौर गार्डन पहुंचने पर शोभायात्रा का समापन महाआरती के साथ हुआ। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ।

इस दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व उनकी टीम ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए और ‘जय महेश’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments