Tuesday, April 21, 2026
Homeबॉलीवुड'आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है' पतंगे देख सुतापा सिकदर...

‘आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है’ पतंगे देख सुतापा सिकदर को आई इरफान की याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


Last Updated:

जयपुर के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे देख इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उनकी यादों में खो गईं. उन्होंने एक खास तस्वीर के साथ इरफान खान को याद किया और कहा , ‘आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है और तुम्हें मिस कर रहा है! इरफान, मैंने आज तुम्हारे लिए एक पतंग भेजी है, उम्मीद है तुम देख रहे होगे. तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी.’

इरफान खान पतंग उड़ाने के शौकीन थे. फोटो साभार-@sikdarsutapa/Instagram

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं है. लेकिन उनकी यादें लोगों के जहन में आज भी जिंदा है. इरफान के साथ उनकी आखिरी सांस तक साथ निभाने वाली उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने उन्हें मकर संक्रांति के त्योहार पर याद किया. दरअसल, इरफान पतंग उड़ाने के शौकीन थे और 14 जनवरी का वह बेसब्री से इंतजार किया करते थे. उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने एक खास पोस्ट शेयर कर इस साल उन्हें याद किया और एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की.

इरफान खान को इमोशनल श्रद्धांजलि देते हुए सुतापा सिकदर ने एक खास तस्वीर शेयर की और पोस्ट लिखकर अपने जज्बातों और प्यार को बयां किया. इरफान पतंगबाजी के शौकीन थे और एक बार तो मांझे से उनकी उंगली भी कट गई थी.

‘ये एक त्योहार जो तुम्हें पसंद था…’

सुतापा सिकदर ने पतंगबाजी के त्योहार के दौरान इरफान की यादों को ताजा किया है और इमोशनल पोस्ट शेयर किया. ‘ये एक त्योहार जो तुम्हें पसंद था… एक त्योहार में मैंने तुममें प्रतिस्पर्धा का जुनून देखा. मैंने कभी नहीं देखा था कि तुम अपने ही पेशे में किसी को हराने की जिद रखते हो… मैंने तुम्हारा एक अलग ही रूप देखा. तुमने मुझे पतंग उड़ाना सिखाया. लेकिन मैं कभी भी उस जुनून की बराबरी नहीं कर पाई!’

Irrfan Khan, Irrfan Khan News, Sutapa Sikdar, Sutapa Sikdar emotional post, Irrfan Khan loved to fly kites, makar Sankranti 2026, सुतापा सिकदर, इरफान खान
सुतापा का पोस्ट.

‘जयपुर की छत तुम्हें मिस कर रही है’

उन्होंने जयपुर की छत की यादों को ताजा करते हुए आगे लिखा, ‘लड्डू, गजक, मूंगफली सब देखते ही मेरे मुंह में पानी आ जाता था! जयपुर की छत तुम्हें मिस कर रही है, इरफान… हर पतंग उस पर लपेटे धागे को याद कर रही है. दीवारों पर रखी चाय… और मेरी सीढ़ियां छत से नीचे तक भागते हुए, हांफते हुए चीजों को व्यवस्थित करना. सब मिस कर रही हूं.’

‘आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है’

सुतापा ने आखिर में लिखा, ‘आज हवा ने कई पतंगें गिराईं, कई उठाईं… आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है और तुम्हें मिस कर रहा है! इरफान, मैंने आज तुम्हारे लिए एक पतंग भेजी है, उम्मीद है तुम देख रहे होगे. तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी.’

इरफान खान का निधन

इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में हुआ था. वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

‘आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है’ पतंगे देख सुतापा को आई इरफान की याद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments