सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को राजधानी के अलग अलग स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। लोरेटो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता लोरेटो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 100 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में से 10 सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन कर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में मान्या चौधरी ने प्रथम, यशिका सिंह ने द्वितीय और अहाना आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रभास श्रीनेत, हीरो मोटोकॉर्प ट्रैफिक पार्क के सीएसआर मैनेजर सुमित मिश्रा सहित विद्यालय प्रशासन और शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों को बताए गए सड़क सुरक्षा के जरूरी नियम अधिकारियों ने छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति और यातायात संकेतों के महत्व के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि छोटी उम्र से ही जागरूकता भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक होगी। आर्यकुलम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में रैली और शपथ कार्यक्रम आर्य कुलम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम के साथ स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। रैली में करीब 150 बच्चों ने भाग लिया और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। स्लोगन और पोस्टर से दिया जागरूकता का संदेश बच्चों ने “दुर्घटना के तीन आधार—नशा, नींद और तेज रफ्तार”, “जो वाहन धीरे चलाएगा, वह दुर्घटना से बचेगा” और “नसीब बचाए एक बार, हेलमेट बचाए बार-बार” जैसे स्लोगन लिखे। पोस्टर प्रतियोगिता में अनस दीक्षित प्रथम, ऋचा सिंह द्वितीय और राम कुमार तृतीय रहे, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में निधि प्रथम, नीलकही द्वितीय और आर्य गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में यात्री/मालकर अधिकारी आभा त्रिपाठी और एम. अनीता वर्मा मौजूद रहीं।
Source link
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में रैली: चित्रकला, स्लोगन और रैली के जरिए सड़क नियमों पर फोकस, 250 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता – Lucknow News
RELATED ARTICLES

