Wednesday, April 15, 2026
Homeबॉलीवुडनोरा फतेही का भूषण कुमार के रुमर अफेयर? एक्ट्रेस के कमेंट ने...

नोरा फतेही का भूषण कुमार के रुमर अफेयर? एक्ट्रेस के कमेंट ने मचाई हलचल, क्या है माजरा


Last Updated:

नोरा फतेही की पुराने कमेंट ने एक बार फिर भूषण कुमार के साथ उनके रुमर अफेयर को हवा दे दी है. रेडिट पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है. भूषण पहले से ही शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार हैं.

नोरा फतेही और भूषण कुमार के रिलेशनशिप की अफवाहें. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही और टी-सीरीज के मालिक और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के अफेयर की चर्चा एक बार फिर से हो रही है. ये अफवाहें 2022 से चल रही हैं. उस वक्त भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था भूषण का नोरा से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है. भूषण एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के पति हैं. उस वक्त फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने दावा किया था कि ये रिश्ता करीब दो साल से चल रहा है और दिव्या को इसकी जानकारी है. इसी दौरान भूषण और दिव्या के अलग होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन बाद में कपल ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.

ये विवाद तब फिर से चर्चा में आ गया जब एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी रेडिट थ्रेड को फिर से शेयर किया. इसमें इस कथित अफेयर पर चर्चा हो रही थी. ये थ्रेड तब वायरल हो गया जब यूजर्स ने देखा कि नोरा ने खुद इसमें “वॉव” लिखकर और हंसने वाला इमोजी डालकर रिएक्शन दिया था.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments