Tuesday, June 2, 2026
Homeदेशएयरफोर्स एक्शन में, सिक्किम में फंसे लोगों को निकालने में जुटी, अब...

एयरफोर्स एक्शन में, सिक्किम में फंसे लोगों को निकालने में जुटी, अब तक 199 को बचाया


Last Updated:

SIKKIM LAND SLIDE: मौसम के कहर से पूरा पूर्वोउत्तर राज्य ग्रसित है. मौसम के खराब होने के चलते राहत बचाव के काम में भी दिक्कते भी आ रही है. हेलिकॉप्टर से राहत बचाव मौसम के विडों पर निर्भर कर रहा है. मौसम खराब हु…और पढ़ें

सिक्किम में राहत बचाव का काम जारी

हाइलाइट्स

  • भारतीय वायुसेना ने अब तक 199 लोगों को बचाया.
  • सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कों का नुकसान.
  • खराब मौसम के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी.

SIKKIM LAND SLIDE: भारी बारिश ने पूरे उत्तरपूर्व को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के टूट गई हैं और पुल बह गए हैं. पर्यटक ऊंची पहाड़ियों में फंसे हुए हैं.उन्हें निकालने में भारतीय सेना स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है. सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना को बुलाया गया है. भारतीय वायुसेना के 4 हेलिकॉप्टर राहत और बचाव के काम में लगातार जुटे हुए हैं. 2 Mi-17 और 2 चीता हेलिकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित नार्थ सिक्किम के छातेन इलाके में एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर पहुंचे। करीब 100 फंसे लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, को कम समय में रेस्क्यू किया गया। बारिश और खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर ऑपरेशन के लिए समय कम मिल पा रहा है. अब तक वायुसेना ने 199 लोगों को रेस्क्यू किया है. उन इलाकों में फंसे लोगों के लिए 6000 किलो राहत सामग्री भी पहुंचाई गई है. गुरुवार को भारतीय वायुसेना के 4 हेलिकॉप्टर ने 22 बार उड़ान भरी.

सेना टूरिस्टों को भी रेस्क्यू करने में जुटी
भूस्खलन के चलते फंसे लोगों को भी सेना रेस्क्यू कर रही है. लाचेन गांव, जो एक बड़ा पर्यटक स्थल है, वहां तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सेना ने वहां फंसे पर्यटकों को पैदल रास्ता तैयार कर निकालने में जुटी है. हेलिपैड तक पहुंचने के लिए भी टूटी सड़कों और बरसाती नालों को पार करने के लिए पुल बनाए जा रहे हैं। राहत और बचाव के ऑपरेशन में जुटी भारतीय वायुसेना ने 3 जून को 2 Mi-17 V5 हेलिकॉप्टरों के जरिए 30 NDRF जवानों और लगभग 2 टन लोड को बागडोगरा एयरबेस से पाकयोंग तक पहुंचाया था. इसके साथ ही एयरफोर्स ने 30 यात्रियों को वायुसेना के हेलिकॉप्टरों के जरिए सुरक्षित निकाला था, जिनमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल थे.

लापता सेना के अफसर और परिवार की तलाश जारी
रविवार को सिक्किम के लाचेन जिले के छातेन इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया था. इस भूस्खलन में भारतीय सेना का एक कैंप भी प्रभावित हुआ. सेना ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस भूस्खलन में 13 सैनिक और नागरिक फंस गए थे. सेना के बचाव दल ने 7 लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 3 के शव बरामद किए गए और 4 सैनिकों को सुरक्षित बचाया गया। इन 4 लोगों को हल्की चोटें आईं थीं, जबकि 6 लापता हैं। सेना के बयान के अनुसार, लापता लोगों में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीत पाल सिंह संधू, उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर (रिटायर्ड) आरती संधू, उनकी बेटी अमायरा, सूबेदार धरमवीर, नायक सुनीलाल और सिपाही सैनुद्दीन शामिल हैं. सेना की विशेष टीम और इंजीनियरिंग टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है. अभी तक कोई सफलता सेना को हासिल नहीं हुई है. खराब मौसम, खतरनाक जमीनी हालात और ऊंचाई वाले इलाके के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं.

homesikkim

एयरफोर्स एक्शन में, सिक्किम में फंसे लोगों को निकालने में जुटी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments