Saturday, August 1, 2026
Homeबॉलीवुड'ओसामा बिन लादेन जैसा भी है, उसके अंदर छोटा सा कलाकार होगा',...

‘ओसामा बिन लादेन जैसा भी है, उसके अंदर छोटा सा कलाकार होगा’, अलका याग्निक के इस बयान ने जब सबको चौंकाया


Last Updated:

अलका याग्निक ने 20,000 से ज्यादा गाने गाए हैं और उनके फैंस में ओसामा बिन लादेन भी था. एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने आतंकी फैन पर रिएक्ट किया था.

ओसामा बिन लादेन अलका याग्निक के गाने का फैन था.

हाइलाइट्स

  • अलका याग्निक के गानों का फैन था ओसामा बिन लादेन.
  • ओसामा के ठिकाने पर मिलीं अलका के गानों की रिकॉर्डिंग्स.
  • अलका ने कहा, ‘ओसामा के अंदर भी छोटा सा कलाकार होगा’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड संगीत की दुनिया में अलका याग्निक का नाम एक ऐसी मिसाल हैं, जिन्होंने अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज किया है. चाहे रोमांटिक गाने हों या दर्द भरे नगमे, अलका ने हर अंदाज में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उनके फैंस देश में ही नहीं विदेश में हैं. फिल्में और संगीत मनोरंजन का एक बड़ा सोर्स है. भारतीय सिनेमा को बाकी से अलग करने वाला एक प्रमुख पहलू इसका संगीत है. गाने न केवल भावनाओं को जगाते हैं बल्कि किसी भी सीन या उस पल को और गहरा बना देते हैं. अलका याग्निक ने 20,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. अलका याग्निक के गानों का दीवाना ओसामा बिन लादेन भी रहा. एक बार सिंगर ने आंतकवादी को लेकर ऐसा कुछ कह दिया था, जिसको सुनकर सभी हैरान हो गए थे.

‘दिल ही तो है’, ‘घर आया मेरा परदेसी’, ‘चोरी चोरी जब नजरें मिली’, ‘अगर तुम मिल जाओ’ अलका याग्निक ये वो चंद गाने हैं, जिनको आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. अलका ने करीब 2500 हिंदी गानें गाए हैं. उनका रिकॉर्ड न केवल भारत में बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बेमिसाल है. दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी और अल कायदा के पूर्व नेता ओसामा बिन लादेन भी उनके कई फैंस की लिस्ट में शामिल था.

ओसामा के ठिकाने पर मिली थीं अलका के गानों की रिकॉर्डिंग्स

दरअसल, जब सीआईए ने 2011 में एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर छापा मारा, तो उन्हें दूसरे बॉलीवुड संगीत के साथ अलका याग्निक के गानों की कई रिकॉर्डिंग्स मिलीं. इससे यह साबित हुआ कि वह भी सिंगर के बड़े फैन था.

‘ओसामा बिन लादेन जैसा भी है, उसके अंदर…’

करीब 6 साल पहले, एक इंटरव्यू में अलका को इसके बारे में बात की थी. जब उनसे उनके आंतकी फैन के बारे में कहा गया तो पहले तो वो सकपका गईं और फिर बोलती हैं- ‘क्या यह मेरी गलती है? वह आगे कहती हैं, ‘ओसामा बिन लादेन जो भी है, जैसा भी है, उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा कहीं. पसंद है तो फिर अच्छा है ना?’ ये वीडियो अप एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजंस चुटकी ले रहे हैं.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments