Last Updated:
बॉलीवुड में शाहरुख खान-काजोल, गोविंदा करिश्मा की तरह ही एक और जोड़ी है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. जब भी हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की बात होती है, तो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का नाम जरूर लिया जाता है.
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक रहे हैं. दोनों ने साथ में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है. एक्शन हो, कॉमेडी या रोमांस, हर जॉनर में इनकी जोड़ी हिट साबित हुई है.

आज हम अक्षय और कैटरीना की उन फिल्मों के बारे में बता रहे है, जिनमें लोगों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था. इनमें पहली है, सूर्यवंशी. साल 2021 में आई ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में दोनों पहली बार नजर आए थे. ये दोनों की पहली फिल्म थी, इस फिल्म की कहानी ही नहीं, फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे.

इसके अलावा अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ में भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत लिया था. इसी तरह उन्होंने साथ में कई फिल्में दी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है, दे दना दन. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी साल 2009 में आई कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी लोगों ने प्यार दिया था. ये फिल्म प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘वेट्टम’ की मलयालम में रीमेक है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी सभी ने अपने रोल के साथ न्याय किया था. (फोटो साभार: De Dana Dan/Venus Records and Tapes)

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ ने तो रिलीज होते ही खूब कमाई की थी. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक 52 करोड़ की कमाई की थी. (फोटो साभार: De Dana Dan/Venus Records and Tapes)

इसके अलावा दोनों ‘सिंह इज किंग’ में भी नजर आए थे. साल 2008 में आई इस कॉमेडी फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म हैप्पी सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. (फोटो साभार: De Dana Dan/Venus Records and Tapes)

अक्षय और कैटरीना की फिल्म ‘तीस मार खां’ को लेकर काफी बज बना हुआ था. अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था.

बता दें कि आज कैटरीना जहां मां बनने के बाद अपने बच्चे के साथ वक्त बिता रही हैं, वहीं अक्षय कुमार आने वाले समय में 7 फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो सारी फिल्में बड़े बैनर की हैं.

