Wednesday, April 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo ने Vivo T5 Pro 5G किया लॉन्च, 9020mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग...

Vivo ने Vivo T5 Pro 5G किया लॉन्च, 9020mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर से लोडेड है फोन


Vivo T5 Pro 5G : Vivo ने भारत में Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है और इस फोन में कई पावर पैक्ड फीचर्स हैं। ये मिडरेंज सेगमेंट में आया है और उन कस्टमर्स के लिए अच्छा है जो बिना भारी खर्च किए अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं। इस फोन में इसके पिछले फोन T4 Pro से ज्यादा ऊंचा प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में विशाल बैटरी है और फास्ट चार्जिंग के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo T5 Pro 5G की भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी

Vivo T5 Pro 5G को 3 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।  Vivo T5 Pro 5G की बिक्री 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। खरीदार Axis Bank, HDFC Bank और SBI cards के जरिए 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके साथ कस्टमर्स को 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी हासिल हो सकता है।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले और डिजाइन

Vivo T5 Pro 5G में 6.83-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इस फोन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाएगी जो कि आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट है। लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन्स के साथ ये फोन आता है और IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ इसमें धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगा। फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

प्रोसेसर

फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा जो कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग को एकसाथ संभालेगा। इसे LPDDR4X के साथ पेयर किया गया है और ये फोन Android 16 पर रन करता है।

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की प्रमुख खासियतों में से एक इसकी 9020mAh की विशाल बैटरी है और ये सिलिकॉन एनॉड टेक्नोलॉजी से लैस है जो बेहतर एफिशिएंसी और लंबी बैटरी लाइफ देता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और ये 1 परसेंट से 50 परसेंट तक 37 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट का साथ भी मिलता है।

फोन का कैमरा

फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 2एमपी bokeh लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसमें रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। प्राइमरी कैमरा में नाइट, पोर्ट्रेट, वीडियो, लाइव फोटो, स्लो-मो और टाइम-लैप्स का फीचर है।

फोन के कलर्स

ये फोन कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल हो रहा है और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए अवेलेबल होगा।

ये भी पढ़ें

Oppo F33 5G हो गया भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी से लैस फोन की कीमत और फीचर्स आकर्षक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments