Tuesday, April 21, 2026
Homeबॉलीवुड'सांप के होठ पर किस करो', जब डायरेक्टर की बात सुन सहम...

‘सांप के होठ पर किस करो’, जब डायरेक्टर की बात सुन सहम गई हसीना, देखें वीडियो


Last Updated:

हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान का नाम आते ही एक अलग ही अंदाज और खूबसूरती का ख्याल आता है. 60-70 के दशक में उन्होंने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया और सुपरहिट फिल्में दीं. लेकिन उनके करियर का एक ऐसा किस्सा है, जो शायद ही किसी और एक्ट्रेस के साथ हुआ हो. फिल्म ‘गाइड’ के इंग्लिश वर्जन की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनसे कुछ ऐसा करने को कहा, जिसे सुनकर वह सहम गईं. उनके मना करने पर डायरेक्टर ने तर्क दिया, ‘तुम भारतीय लड़की हो…’ आइए जानते हैं पूरा मामला.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वहीदा रहमान ने खुद ये किस्सा शेयर किया है.

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में कई बार कलाकारों को ऐसे अजीब और चौंकाने वाले हालात का सामना करना पड़ता है, जिनकी कल्पना भी मुश्किल होती है. 60-70 के दशक की एक मशहूर हसीना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब शूटिंग के दौरान उनसे एक ऐसा सीन करने को कहा गया, जिसे सुनकर वह खुद सहम गईं. डायरेक्टर की मांग थी कि डांस करते-करते वह सांप को किस करें और उस पल में पूरी तरह खोई हुई नजर आएं. लेकिन एक्ट्रेस ने इस अजीब डिमांड को मानने से साफ इनकार कर दिया और अपनी बात मजबूती से रखी. उनका जवाब आज भी उनकी सोच और आत्मसम्मान की मिसाल माना जाता है, आखिर क्या था पूरा मामला, यह जानना बेहद दिलचस्प है.

60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब हसीनाओं में शुमार वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है. हिंदी सिनेमा में उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कमाई के मामले में भी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इस दौरान एक्ट्रेस के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन एक किस्सा ऐसा हुआ, जिसे भूल पाना शायद आज भी उनके लिए मुश्किल होगा.

वहीदा रहमान के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस सेट पर उनके साथ हुई अजीब हरकत के बारे में बता रही हैं. वहीदा ने हिंदी फिल्म ‘गाइड’ के अंग्रेजी वर्जन की शूटिंग के दौरान हुए किस्से के बारे में बताया है, जहां निर्देशक ने उन्हें सांप को चूमने के लिए कहा था.

उन्होंने बताया कि वो गाइड का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं और तभी डायरेक्टर ने कहा कि आपको डांस करते-करते सांप को किस करना है और ऐसा लगना चाहिए कि आप डांस में बिल्कुल खोई हुई हैं. मैंने कहा, ‘आप क्या कह रहे हैं? मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?’

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments