Saturday, April 25, 2026
Homeबॉलीवुडसिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, पहली फिल्म के लिए जीता...

सिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, पहली फिल्म के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड


Last Updated:

बॉलीवुड की वो हसीना जिसने ब्यूटी पेजेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. एक्ट्रेस जल्द ही 4000 करोड़ के भव्य बजट में बन रही नितेश तिवारी की रामायण में ‘केकयी’ के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस बिजनेस में भी सक्रिय हैं और वो कई बिजनेस चलाती हैं. ये हसीना जिसकी आज बात कर रहे हैं वो लारा दत्ता हैं.

नई दिल्ली. लारा दत्ता का नाम उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों में लिया जाता है, जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी कहानी सिर्फ ग्लैमर की नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मौके को पहचानने की मिसाल भी है. लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को गाजियाबाद में एक साधारण से परिवार मेंं हुआ था.एक्ट्रेस के परिवार का ग्लैमर वर्ल्ड से कोई लेना-देना नहीं था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

लारा दत्ता ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो फिल्मों की दुनिया में इतने दूर जाएंगी. उनके पिता एयर फोर्स में विंग कमांडर थे, जबकि उनकी मां एंग्लो-इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती थीं. बचपन से ही अनुशासन और आत्मविश्वास उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया था. पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि मॉडलिंग की ओर बढ़ने लगी और उन्होंने इसी दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

साल 1997 में लारा ने मिस इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब जीता, जिससे उन्हें पहली बड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां से मॉडलिंग की दुनिया में लारा दत्ता के सफर ने एक नई दिशा ली. एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट किया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वो दूसरी भारतीय महिला बनीं. साल 2000 में लारा दत्ता के सिर पर मिस यूनिवर्स का खिताब सजा और उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

ब्यूटी पेजेंट में मिली सफलता के बाद उनके लिए फिल्मी दुनिया के दरवाजे खुल गए. उन्होंने साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज़’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में लारा दत्ता के साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आई थीं. प्रियंका ने उसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

पहली ही फिल्म ‘अंदाज’ के लिए लारा दत्ता को बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. इसके बाद लारा दत्ता ने ‘मस्ती’, ‘नो एंट्री’, ‘भागम भाग’, ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस किरदार ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी वर्सेटिलिटी भी साबित की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

लारा दत्ता कुछ समय तक पर्दे से दूर रहीं. साल 2011 में महेश भूपति से शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपनी फैमिली की तरफ शिफ्ट किया. एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ फैमिली टाइम बिताने में बिजी रहीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

लारा दत्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने अपने करियर को स्मार्ट तरीके से अलग-अलग कमाई के जरियों में भी फैलाया है. यही वजह है कि वह आज एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेसवुमन के तौर पर भी जानी जाती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स के अलावा लारा दत्ता ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई करती हैं. उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है, जिससे उनकी इनकम का एक मजबूत सोर्स बना हुआ है. इसके अलावा इवेंट अपीयरेंस और पब्लिक स्पीकिंग भी उनकी कमाई का हिस्सा है, जहां वह अपने अनुभव और पर्सनैलिटी के दम पर अच्छी फीस चार्ज करती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

साल 2011 में लारा दत्त ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने अपने बैनर तले सबसे पहली फिल्म ‘चलो दिल्ली’ बनाई थी. इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था. इसके साथ ही साल 2019 में उन्होंने ‘एरियस’ नाम से अपना ब्यूटी केयर ब्रांड लॉन्च किया. उनके ब्रांड की खासियत है कि वो वेजिटेरियन है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

लारा दत्ता का बच्चों के लिए एक क्लोदिंग ब्रांड और होम डेकोर का बिजनेस भी है. इसके साथ वो सोशल मीडिया पोस्ट और ऐड फिल्मों के जरिए अच्छी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लारा दत्ता की नेटवर्थ 66 करोड़ रुपये के आसपास है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम larabhupathi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments