Last Updated:
66 साल का एक्टर आज भी बॉक्स ऑफिस का असली खिलाड़ी बना हुआ है. कभी अपनी चॉकलेटी इमेज और शानदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस एक्टर ने करियर के इस पड़ाव पर वो कारनामा कर दिखाया है, जो मिसाल बन गया. सालों तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद अब वो साउथ इंडस्ट्री का फेवरेट विलेन बन चुका है. एक्टर की हाल ही में रिलीज हुई मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वो सुनामी ला दी जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा.
नई दिल्ली. 80 के दशक में हीरो बनकर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ने अब वो कारनामा कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं. सालों तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद अब वह साउथ इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा विलेन बन चुका है. हाल ही में आई फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल की सबसे कमाऊ मूवी बन गई. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम है संजय दत्त.

बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त का फिल्मी सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है. साल 1981 में फिल्म रॉकी से एक चॉकलेटी हीरो के रूप में डेब्यू करने वाले संजय ने पिछले साढ़े चार दशकों में कई उतार-चढ़ाव देखे. लेकिन आज 45 साल बाद उन्होंने साबित कर दिया है कि उनका दौर खत्म नहीं होने वाला है.

जब संजय दत्त ने ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, तब वह युवाओं के पोस्टर बॉय बन गए थे. इसके बाद ‘नाम’, ‘सड़क’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों ने उन्हें उस दौर का सबसे बड़ा एक्शन स्टार बना दिया. हालांकि, उनके करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के किरदार ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इंडस्ट्री में 45 साल बिताने के बाद उन्हें एक ऐसी फिल्म की तलाश थी, जो उनके पिछले सारे रिकॉर्ड्स को धूल चटा दे और वह तलाश ‘धुरंधर 2’ पर आकर खत्म हुई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाकर महफिल लूट ली. उनकी अदाकारी का हर कोई मुरीद बन बैठा.

पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा का मिजाज बदला है. अब हीरो से ज्यादा विलेन के किरदार चर्चा बटोर रहे हैं. संजय दत्त ने इस बदलाव को भांप लिया और खुद को नए सिरे से पेश किया. ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में अधीरा के किरदार ने यह साफ कर दिया था कि साउथ की फिल्मों में संजय दत्त की मांग बढ़ने वाली है. इसके अलावा उन्होंने लियो और डबल आई स्मार्ट में भी विलेन के रोल्स निभाकर छा गए.

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ‘धुरंधर 2’ में उन्होंने एक ऐसा खौफनाक विलेन निभाया, जिसने हीरो की चमक को भी फीका कर दिया. उनके चेहरे की गंभीरता, भारी आवाज और पर्दे पर उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई.

उनकी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी लाई है, उसने संजय दत्त को उनके करियर की सबसे बड़ी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दे दी है. यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. पहले नंबर पर आमिर खान की ‘दंगल’ और दूसरे नंबर पर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ का कब्जा है. ‘धुरंधर 2’ पिछले 32 दिनों में भारत में 1115 करोड़ और दुनियाभर में 1756 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

संजय दत्त के करियर ग्राफ में ‘धुरंधर 2’ एक मील का पत्थर साबित हुई है. फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो यह फिल्म संजय दत्त के पूरे करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. 66 साल के हो चुके किसी एक्टर के लिए यह उपलब्धि वाकई हैरान करने वाली है.

