Thursday, April 23, 2026
HomeदेशPM मोदी के सामने फफक-फफक कर रो पड़ी महिला, पहले पोछे आंसू,...

PM मोदी के सामने फफक-फफक कर रो पड़ी महिला, पहले पोछे आंसू, फिर बिठाया अपने पास


Last Updated:

पीएम मोदी के बंगाल चुनाव में पुरुलिया रैली में मंच पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लाखों लोगों की आंखों को नम कर दिया. एक बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री मोदी को देख अपने आंसू नहीं रोक पाई और उनके पैर छूने के लिए झुकी, लेकिन पीएम मोदी ने उसे रोक कर जो सम्मान दिया, वह ममता बनर्जी के राज में त्रस्त बंगाल की महिलाओं के लिए एक मरहम जैसा बन गया है.

Zoom

पीएम मोदी ने पुरुलिया में एक महिला को पोछे आंसू और बगल में बैठाया.

पुरुलिया. बंगाल चुनाव 2026 में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. खासकर पीएम मोदी की तकरीबन हर सभा में कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो सबका ध्यान खींच लेता है. रविवार को पीएम मोदी की पुरुलिया रैली में भी एक ऐसा ही वाक्या हुआ, जो आपके दिल को छूल लेगा. दरअसल, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, तो वहां का माहौल अचानक बदल गया. राजनीति और नारों के बीच एक ऐसी मानवीय कहानी लिखी गई, जिसने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री और जनता के बीच का रिश्ता केवल वोट का नहीं, बल्कि गहरी संवेदनाओं का है. एक बुजुर्ग महिला पीएम मोदी से मिलकर फूट-फूट कर रोने लगी, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. पीएम मोदी ने उस महिला को पहले समझाया और फिर अपने बगल वाले सीट पर बैठाया.

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे और सभी उम्मीदवार उनका अभिवादन करने लगे. तभी मंच के पास खड़ी एक महिला पीएम मोदी के करीब पहुंची, उसकी आंखों से आंसुओं की धार बह निकली. वह महिला अपनी गरीबी और बंगाल के मौजूदा हालातों के बोझ तले दबी हुई लग रही थी. उसने भावुक होकर प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झुकने की कोशिश की. जैसे ही वह झुकी, प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाकर उसे रोक लिया.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments