Last Updated:
जैस्मिन सैंडलस को ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों से पहचान मिली है. सिंगर ने हर किसी को अपनी आवाज का दीवाना बना लिया, लेकिन इन दिनों वो अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो स्टेज पर लिप सिंक करते दिख रही हैं. फैंस उनसे काफी नाराज है औऱ उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं.
सिंगर अपने कॉन्सर्ट की वजह से विवादों में घिरी हुई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminesandlas)
नई दिल्ली. जैस्मिन सैंडलस का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. सिंगर ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ से अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा है कि हर कोई उनका कायल हो गया है. जैस्मिन ने ‘धुरंधर’ के सबसे पॉपुलर गाने शरारत को आवाज दी थी और ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी उनके कई गाने चार्टबस्टर साबित हुए हैं. ऐसी लोकप्रियता के बीच जब जैस्मिन ने अपने कॉन्सर्ट का ऐलान किया तो फैंस ने उनका गाना सुनने के लिए हजारों और लाखों के टिकट खरीदे, लेकिन कॉन्सर्ट में जाकर उन्हें सिर्फ निराशा मिली.
सोशल मीडिया पर जैस्मिन सैंडलस के कॉन्सर्ट का एक वीडियो आग की तरह तेजी से फैल रहा है. कॉन्सर्ट के इस वीडियो में सिंगर को लिप सिंक करते देखा जा सकता है. वो स्टेज पर गाने की बजाय बैकग्राउंड में चल रहे म्यूजिक के साथ लिप सिंक करती दिख रही हैं. इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनके डांस मूव्स पर भी आपत्ति जताई है.
क्यों ट्रोल हो रहीं हैं जैस्मिन सैंडलस?
जैस्मिन स्टेज पर लाइव गाने की बजाय लिप सिंक कर रही थीं. उन्होंने स्टेज पर पानी की बोतल खोलकर अपनी ऊपर पूरा पानी डाल लिया. पानी डालने के बाद सिंगर ने स्टेज पर शरारत के हूक स्टेप्स किए, लेकिन इसकी वजह से उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और अपने पैसे वापस मांग रहे हैं.
View this post on Instagram

