Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशस्कूल वैन टकराने से तीन बच्चे घायल: अनिंयत्रित गाड़ी पेड़ से...

स्कूल वैन टकराने से तीन बच्चे घायल: अनिंयत्रित गाड़ी पेड़ से टकराई, नींद आने से हुआ हादसा – Lucknow News




लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्कूल की वैन पेड़ से टकरा गई। जिसमें सैंट फ्रांसिस के तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों घर से स्कूल के लिए जा रहे थे। तभी ड्राइवर अनियंत्रित हो गया और गाड़ी पेड़ से लड़ा दी। जिसमें ड्राइवर सहित बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6.30 इको गाड़ी सैंट फ्रांसिस के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी चालक भूपेंद्र सिंह अचानक गाड़ी लेकर अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। घायल हुए बच्चे घटना में मल्हौर चिनहट निवासी अभिनव इब्राहम सिंह घायल हो गए। जो सेंट फ्रांसिस कॉलेज हजरतगंज में 8वीं क्लास का छात्र है। वहीं ऋषि गार्डेन देवा रोड निवासी आयुष वर्मा और उसका चचेरा भाई अर्नव पटेल को भी चोट आई है। आयुष सैंट फ्रांसिस में 7वीं का छात्र है, वहीं अर्नव 8वीं क्लास में पढ़ता है। आयुष के पैर में व अर्नव के सीने में चोट आई है। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चालक के बताया कि अचानक उसको झपकी आ गई थी। जिसके चलते हादसे का शिकार हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments