Friday, April 24, 2026
Homeबॉलीवुडतमन्ना भाटिया को 'दूधिया बदन' कहना पड़ा भारी, अब 71 साल के...

तमन्ना भाटिया को ‘दूधिया बदन’ कहना पड़ा भारी, अब 71 साल के एक्टर ने दी सफाई

Last Updated:

दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं. तमन्ना भाटिया को दूधिया बदन कहने पर उनकी भारी आलोचना हुई थी और अब उन्होंने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया, अन्नू कपूर ने भाषा के अंतर पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह माफी के हकदार हैं, तो उन्हें इसमें कोई झिझक नहीं है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर एक्ट्रेस को उनकी बात बुरी लगी, तो वह उनके पैर छूकर भी माफी मांग सकते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वह फिल्मों से लेकर समाज और इंडस्ट्री के मुद्दों पर अपनी राय बड़ी ईमानदारी और चुटीले अंदाज में रखने से कभी पीछे नहीं हटते. साल 2025 में तमन्ना भाटिया के लुक पर कमेंट करने के बाद वह विवादों के घेरे में आ गए थे. अब अन्नू कपूर ने उस विवाद और उससे जुड़ी आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपना पक्ष साफ किया है.

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब अन्नू कपूर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने तमन्ना भाटिया के आज की रात गाने पर अपनी राय देते हुए दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया था. उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया और लोगों ने इसे काफी आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें निशाने पर ले लिया.

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

अब सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर चुप्पी तोड़ते हुए अन्नू कपूर ने अपनी बात रखी है. उन्होंने विस्तार से बताया कि आखिर किन हालातों में और किस संदर्भ में उन्होंने यह बयान दिया था. उन्होंने बताया, ‘पिछले साल जब मैं अमेरिका में शो कर रहा था, तब मैंने अपनी क्रिएटिव टीम से कहा कि कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं, तो कोई ऐसा गाना बताओ जो गुगली जैसा हो. तब उन्होंने मुझे ‘आजकी रात’ गाना सुनाया. मुझे इसकी धुन काफी पसंद आई.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

अन्नू कपूर ने कहा, ‘टीम का कहना था कि गाना हिट तो बहुत है लेकिन इसमें स्कोर करना मुश्किल है, इसलिए यह गुगली साबित हो सकता है क्योंकि इसका मुखड़ा आसानी से पकड़ में नहीं आता. फिर मैंने उनसे वीडियो दिखाने को कहा. मैंने वीडियो देखा और बस इतना कहा कि वह डांस बहुत अच्छा कर रही हैं. बस इतनी सी बात थी.’

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

आलोचनाओं पर अन्नू कपूर ने कहा कि भाषा की वजह से इस बात का बतंगड़ बनाया गया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां एक तरफ लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि अंग्रेजी में मिल्की बॉडी जैसे शब्द आम हैं.

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

अन्नू कपूर ने आगे जोड़ा, ‘अगर आप अंग्रेजी में यही बात कहें तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हिंदी में कहते ही वह समस्या बन जाती है. अपनी भाषा में गाली लोगों को ज्यादा चुभती है, जबकि इंग्लिश में उसी बात पर किसी को ऐतराज नहीं होता. अगर मैंने मिल्की बॉडी कहा होता, तो शायद विवाद ही न होता.’

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

दिग्गज एक्टर ने आगे कहा कि आखिर उस लड़की की उम्र क्या होगी- 28 या 30 साल? मेरे बच्चे भी इसी उम्र के हैं. बस मैंने दूधिया बदन क्या कह दिया, लोगों ने मुझे बुड्ढा कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Annu Kapoor, Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor controversy, Tamannaah Bhatia comment, Aaj Ki Raat song, तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया, अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया विवाद, आज की रात सॉन्ग

अन्नू कपूर ने यह भी साफ किया कि उन्हें अपनी बात स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है और जरूरत पड़ने पर वह माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर वो मुझसे पूछेंगी कि क्या मैंने ऐसा कहा था, तो मैं सीधे कहूंगा कि हां, बिल्कुल कहा था. अगर आपको मेरी बात बुरी लगी है, तो मैं आपके पैर छूने को तैयार हूं. अब अगर 71 साल का कोई बुजुर्ग उनके पैर छुएगा, तो वह क्या ही कहेंगी? कुछ नहीं, क्योंकि मेरी नीयत में कोई खोट नहीं है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments