Last Updated:
पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले सुनवाई चल रही है. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि एनआईए ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. न्यायिक अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में एनआईए ने स्वतः संज्ञान लिया है.
नई दिल्ली.पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई चल रही है.इस दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि एनआईए ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. न्यायिक अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में एनआईए ने स्वतः संज्ञान लिया है. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू ने कहा कि आरोपपत्र दाखिल करने के लिए हमें समय दीजिए. वे जांच में पूरी तरह से जुटे हुए हैं. इस पर चीफ जस्टिस कहा कि हम आपको समय दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कहा कि ट्रिब्यूनल में दायर की गई 27 लाख अपीलों में से केवल 136 का ही निपटारा हुआ है. यह बेहद दुखद है.

