Saturday, April 25, 2026
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड का रॉकस्टार, 414 करोड़ के साम्राज्य का है मालिक, फिर भी...

बॉलीवुड का रॉकस्टार, 414 करोड़ के साम्राज्य का है मालिक, फिर भी पहनता है चप्पल

Last Updated:

बॉलीवुड का वो रॉकस्टार जिसके संगीत की गूंज विदेशों तक पहुंच चुकी है, लेकिन सादगी ऐसी कि कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए. कुछ घंटों में करोड़ों रुपये कमाने वाला ये सिंगर आज भी मुंबई की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर रहता है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की बात करें तो सबके दिमाग में बॉलीवुड एक्टर्स का नाम आता है. दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन सबसे अमीर सितारों में शुमार हैं, लेकिन आज जिस कलाकार की बात करे रहे हैं वो एक गायक हैं. वो ऐसे गायक हैं जिनके गानों की गूंज विदेशों में भी गूंजती हैं.

बॉलीवुड के ये रॉकस्टार अरिजीत सिंह हैं. इस साल की शुरुआत में अरिजीत सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया. उन्होंने कहा कि वो प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन संगीत के प्रति उनका प्रेम कायम रहेगा और वो गाने गाते रहेंगे.

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वो करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. एड शीरन संग काम कर चुके अरिजीत सिंह आज भी मुंबई की चकाचौंध से दूर अपने पश्चिम बंगाल के घर में रहते हैं. सिंगर का घर मुर्शिदाबाद के जियागंज में स्थित है. वो आज भी अपनी पत्नी के साथ उसी घर में रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अरिजीत सिंह अपनी सादगी से मिसाल पेश करते हैं. देश ही नहीं दुनिया भर के फैंस अरिजीत की सादगी के मुरीद हैं. सिंगर के संन्यास लेने के बाद आमिर खान उनसे मिलने उनके घर जियागंज पहुंचे थे. वहां सिंगर ने आमिर खाने के साथ बैठकर जमीन पर खाना खाया था.

सिंगर ने अपने एक दशक लंबे करियर के दौरान करीबन 300 गाने गाए हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. अरिजीत सिंह ने हिंदी, तेलुगु, मराठी, बंगाली समेत भाषाओं में 300 गाने रिकॉर्ड कर अपनी आवाज को हर दिल तक पहुंचाया है.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह की अनुमानित संपत्ति लगभग 414 करोड़ रुपये (करीब 50 मिलियन डॉलर) है. वो बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड प्लेबैक सिंगर हैं. इसके अलावा वो कॉन्सर्ट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं.  उनकी 414 करोड़ रुपये की नेटवर्थ में प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक रॉयल्टी से होने वाली कमाई शामिल है.

इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह हर साल करीबन 70 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं जिसका ज्यादातर हिस्सा लाइव कॉन्सर्ट और प्लेबैक सिंगिंग से आता है. गायक ने रियल एस्टेट और लग्जरी संपत्तियों में भी भारी निवेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत के पास मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक बिल्डिंग में चार फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये प्रति फ्लैट है.

अरिजीत सिंह भले ही स्कूटर पर घूमते हैं, लेकिन वो लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं. अरिजीत को एड शीरन के साथ अपने गांव में स्कूटर पर घूमते देखा गया है, लेकिन सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. उनकी कार कलेक्शन में एक रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत 1.8 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच है, एक हमर H3 और एक मर्सिडीज-बेंज है, जिसकी कीमत 57 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments