बिहार किसान सभा की बैठक आज कार्यानंद भवन में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 25 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने की। बैठक में सीपीआई के जिला मंत्री अवधेश राय और पूर्व विधायक रामरतन सिंह भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो ने कहा कि राज्य के अंदर किसानों के जीवन के साथ कॉरपोरेट हित में देश और राज्य सरकार के इशारे पर खिलवाड़ कर रही है। किसानों को फसल की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है। उनके फसल की क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है। खेती में उपयोग वाले सामानों की कीमत बेतहाशा बढ़ रहा है। जिससे खेती घाटे का रोजगार बन गया है। किसान परेशान है और इसलिए बिहार राज्य किसान सभा ने 25 मई को पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस दौरान किसान संगठन की मजबूती पर भी चर्चा किया गया। किसानों की समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप सीपीआई जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस देश के लिए अन्न उपजाने वाले किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। किसानों के मेहनत का इस्तेमाल कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में कर रही है। किसान सभा के जिला मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि 25 मई को होने वाले प्रदर्शन में 2500 से अधिक किसान आएंगे। इसके लिए सभी अंचलों की बैठक, सदस्यता अभियान, पंचायत की कमेटी का गठन और प्रदर्शन में आने के लिए लोगों के साथ संपर्क जोड़ेंगे की योजना बनाई गई है। बैठक को जिला सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार, जुलुम सिंह, पवन कुमार, राजकुमार चौधरी, रामकुमार सिंह, सुधीर महतो,जितेंद्र जीतू, अशोक सिंह एवं रामचंद्र पासवान ने भी संबोधित किया।
Source link

