Monday, April 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनोएडा अजनारा होम्स के पास कार में लगी आग: बिजली के...

नोएडा अजनारा होम्स के पास कार में लगी आग: बिजली के खंबे के नीचे खड़ी थी, वायर गिरने से लगी आग, 30 मिनट में पाया काबू – Noida (Gautambudh Nagar) News




बिजली के खंबे के नीचे खड़ी एक कार में आग लग गई। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग बिजली के खंबे की विद्युत वायरिंग गिरने की वजह से लगी। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को भेजी। बिजली सप्लाई को बंद किया गया है। जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग अन्य गड़ियों तक नहीं पहुंची। आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया गया। कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रही। जिसके बाद बिजली के तारों को जोड़ा गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि ये घटना सेक्टर 121 गड़ी चौखंडी, अजनारा होम्स के पास हुई। यहां बाहर रोड पर खड़ी गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन से एक गाड़ी रवाना की गई। वहां पहुंच कर देखा गया कि आग एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL1CZ6914 पेट्रोल और CNG 2018 model में लगी थी। बिजली के खंबे के पास खड़ी थी। जिसमें विद्युत वायरिंग गिरने के कारण आग लग गई थी। कार में कोई नहीं था। आग को बुझा दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments