Tuesday, April 28, 2026
Homeबॉलीवुडन सुर्ख लाल जोड़ा, न ग्रैंड पार्टी, देखिए मेहरीन पीरजादा की शादी...

न सुर्ख लाल जोड़ा, न ग्रैंड पार्टी, देखिए मेहरीन पीरजादा की शादी की 8 खूबसूरत तस्वीरें


Last Updated:

नई दिल्ली. मेहरीन पीरजादा ने बीते सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्श औलख से शादी कर ली. कपल हिमाचल प्रदेश में सादगी से शादी के बंधन में बंधा है. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि आखिर मेहरीन के पति कौन हैं और क्या करते हैं तो चलिए बताते हैं.

मेहरीन पीरजादा ने बीते सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्श औलख से शादी कर ली. कपल हिमाचल प्रदेश में सादगी से शादी के बंधन में बंधा है. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस की सादगी चर्चा का विषय बनी हुई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

मेहरीन पीरजादा की शादी की सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. अपनी खूबसूरती, सादगी और एलिगेंट स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली मेहरीन अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत को लेकर सुर्खियों में हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

जैसे ही उनकी वेडिंग फोटोज सामने आईं, फैंस और सेलेब्रिटी जगत में उत्सुकता बढ़ गई. हर कोई उनके ब्राइडल लुक, शादी की रस्मों और इस खास मौके की झलक को करीब से देखने लगा. तस्वीरों में मेहरीन पीरजादा बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पारंपरिक परिधान में सजी मेहरीन का अंदाज शाही होने के साथ-साथ बेहद ग्रेसफुल भी दिखा. उनके ब्राइडल लुक में एलीगेंस और ट्रेडिशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला. ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक, हर डिटेल ने उनके लुक को खास बनाया. वहीं दूल्हे के साथ उनकी कैमिस्ट्री और खुशियों से भरे एक्सप्रेशंस ने तस्वीरों को और भी यादगार बना दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

मेहरीन पीरजादा ने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल रंग के जोड़े की जगह पर लाइट पिंक कलर का पारंपरिक लिबास पहना था. उनके पति अर्श औलख ने एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग की. दोनों बेबी पिंक कलर का लिबास पहने नजर आए. कपल ने हिमाचल प्रदेश के चैल में शादी की और उनकी शादी की थीम भी मैचिंग रखी गई थी.

शादी की इन तस्वीरों में सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि भावनाओं की गर्माहट भी साफ दिखाई दी. परिवार के साथ बिताए गए खास पल, पारंपरिक रस्में और कपल के चेहरे की खुशी साफ जाहिर हो रही है. कपल ने अपनी शादी में सिर्फ परिवारवालों और करीबी दोस्तों को इनवाइट किया था. इंडस्ट्री के कुछ खास चेहरे उनकी शादी में नहीं दिखे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

मेहरीन पीरजादा भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 1995 को भटिंडा में हुआ था. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और कम उम्र में कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

मेहरीन ने 2016 में तेलुगु फिल्म ‘कृष्णा गाड़ी प्रेम वीरा गादा’ से अभिनय की शुरुआत की. पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से अपनी जगह बनाई. हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें फिल्लौरी से खास पहचान मिली, जिसमें उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने साल 2021 में सगाई की थी, लेकिन उनका वो रिश्ता टूट गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पति अर्श एक बिजनेसमैन हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और सोशल मीडिया पर उनके 500 फॉलोअर्स हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mehreenpirzadaa)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments