Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई में बाइक सवार महिला घायल: सिर में आई चोट, बेटे...

जमुई में बाइक सवार महिला घायल: सिर में आई चोट, बेटे के साथ शादी से लौट रही थी, तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर – Jamui News




जमुई शहर के महिसोढ़ी चौक के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने बेटे के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान चंद्रावती देवी के रूप में हुई है। वह राजेंद्र दास की पत्नी हैं और झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव की निवासी बताई जा रही हैं। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं
जानकारी के अनुसार, चंद्रावती देवी अपने बेटे के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के मन्जोश इलाके में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रही थीं। महिसोढ़ी चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कूटी चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments