Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यबिहारMLC उपचुनाव: BJP ने सूर्य शर्मा को बनाया कैंडिडेट: मंगल पांडेय...

MLC उपचुनाव: BJP ने सूर्य शर्मा को बनाया कैंडिडेट: मंगल पांडेय के जाने से खाली हुई सीट पर लड़ेंगे चुनाव, दीपक प्रकाश के नाम की थी चर्चा – Patna News




बीजेपी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा के नाम की घोषणा कर दी है। यह सीट निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सीवान से विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस नामांकन के साथ ही भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है। संगठन का 40 साल का अनुभव और नवीन परिवार से जुड़ाव सूर्य कुमार शर्मा भाजपा के एक अनुभवी और समर्पित नेता माने जाते हैं। वर्तमान में वे मुख्यालय प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले 40 वर्षों से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय नवीन सिन्हा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। यही कारण है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अत्यंत भरोसेमंद माना जाता है। मूल रूप से अरवल के रहने वाले सूर्य कुमार शर्मा भूमिहार समाज से आते हैं। उनकी उम्मीदवारी को इस वर्ग को साधे रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दीपक प्रकाश की चर्चाओं पर लगा विराम इस सीट के लिए नामांकन से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस नाम की काफी चर्चा थी, लेकिन भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने सूर्य कुमार शर्मा के नाम पर मुहर लगाकर इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। सीट का गणित और कार्यकाल यह उपचुनाव मंगल पांडे के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हो रहा है। तकनीकी रूप से यह काफी महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि इस सीट का कार्यकाल 2030 तक है, जिसका अर्थ है कि सूर्य कुमार शर्मा के पास परिषद में एक लंबा समय रहेगा। मंगल पांडे के विधायक बनने के बाद खाली हुई इस सीट को सुरक्षित रखना भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से आवश्यक था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments