Last Updated:
‘धुरंधर’ की आंधी बॉक्स ऑफिस में थमी भी नहीं थी कि एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. फिल्म लोगों की उम्मीद से बेहतर साबित हुई. लीड हीरोइन अपने डबल रोल में छा गईं और अपने करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म देने में कामयाब रहीं. एक्ट्रेस ने ‘जब वी मेट’ से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने दर्शकों को भी उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया. उनके पास ‘जिनी’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ जैसे 5 बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ का सुरूर जब लोगों के दिलों से उतरा भी नहीं था, तब सिनेमाघरों में एक फिल्म ने दस्तक दी. फिल्म ने चौंकाते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की और लोगों की उम्मीद से बेहतर शामिल हुई. युवा एक्ट्रेस अपने डबल रोल से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहीं. उन्होंने अपने करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म दी है. हम नई कॉमेडी फिल्म ‘भूत-बंगला’ की बात कर रहे हैं. दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है. यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.(फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

कमाई के मामले में फिल्म ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. ‘भूत-बंगला’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म की इस कामयाबी से पूरी टीम बेहद उत्साहित है. फिल्म की हीरोइन वामिका गब्बी ने दर्शकों का आभार जताया. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

खास बात यह है कि यह वामिका गब्बी के करियर की पहली फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है. अपनी पहली फिल्म को इतना बड़ा कलेक्शन करते देख वामिका की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)
Add News18 as
Preferred Source on Google

वामिका ने फिल्म के 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने फिल्म के मेकर्स और अपने को-स्टार अक्षय कुमार को दिल से धन्यवाद दिया है. एक्ट्रेस ने माना कि यह उनके लिए एक बड़ा पल है. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

फिल्म में वामिका गब्बी के अभिनय को भी काफी सराहा जा रहा है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की कमाई की तेज रफ्तार से वह बहुत खुश हैं क्योंकि यह उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

वामिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ अनसीन और ‘बिहाइंड द सीन्स’ फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म.’ उन्होंने प्रियदर्शन सर, अक्षय कुमार, एकता कपूर और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

वामिका ने फिल्म पर भरोसा जताने के लिए दर्शकों का भी आभार माना है. उन्होंने लिखा कि यह कामयाबी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. साथ ही उन्होंने वादा किया कि वह आगे भी इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी. (फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

वामिका गब्बी ने 13 साल की उम्र में ‘जब वी मेट’ से डेब्यू किया था. वे आगे कई और बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. उनके पास ‘जिनी’, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’, ‘पति पत्नी और वो 2’, पंजाबी फिल्म ‘किकली’ और ‘जी-2’ जैसी फिल्में हैं. ये फिल्में अगले कुछ सालों में रिलीज होंगी.(फोटो साभार: Instagram@wamiqagabbi)

