Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर में 40 डिग्री तापमान के बाद बूंदाबांदी: 2 से 4...

सीकर में 40 डिग्री तापमान के बाद बूंदाबांदी: 2 से 4 तक बारिश का अलर्ट,आंधी भी चलेगी – Sikar News




सीकर में आज दोपहर तक तेज गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन दोपहर 3 बजे बाद लोगों को राहत मिली। सीकर में कई इलाकों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई है। हालांकि कल सीकर में गर्मी रह सकती है। लेकिन 2 मई से एक बार फिर लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि 2 से लेकर 4 मई तक सीकर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को हीटवेव से भी बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि बारिश का दौर 4 मई के बाद भी जारी रह सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.4 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments