Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में न्यूनतम पारा 4 डिग्री लुढ़का: अगले दो हफ्तों तक...

ग्वालियर में न्यूनतम पारा 4 डिग्री लुढ़का: अगले दो हफ्तों तक तेज गर्मी की संभावना कम, दिन का तापमान भी 1.7 डिग्री नीचे आया – Gwalior News




ग्वालियर में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदलने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह भी मौसम सुहावना बना रहा और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। दिन में उमस बनी रही, लेकिन शाम की बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह आर्द्रता 67 प्रतिशत और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान ग्वालियर संभाग के भिंड, दतिया, मुरैना, शिवपुरी और श्योपुर जिलों में भी आंधी और बारिश का प्रभाव देखा गया। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर संभाग में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले एक-दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो हफ्तों तक गर्मी का असर कुछ कम रहने की उम्मीद है, हालांकि पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी। प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, और मानसून के समय से पहले आने की संभावना भी जताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments