Friday, May 1, 2026
HomeदेशLive: 'भगवंत मान आज शराब पीकर आया है', सुखपाल खैरा के...

Live: ‘भगवंत मान आज शराब पीकर आया है’, सुखपाल खैरा के बयान पर बवाल, व‍िधानसभा स्‍थगि‍त


Last Updated:

Punjab Assembly Special Session Live: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब में भगवंत मान सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में मान सरकार ने आज व‍िधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. ज‍िसमें सरकार ट्रस्ट वोट ला सकती है, और आम आदमी पार्टी का बहुमत साब‍ित कर सकती है. हालां‍क‍ि इस दौरान कांग्रेस घेराव और मजदूर यूनियनों के प्रदर्शन की तैयारी में है.

Zoom

भगवंत मान ने पंजाब व‍िधानसभा में एक मई को आज विशेष सत्र बुलाया है. इसमें सरकार ट्रस्‍ट वोट ला सकती है.

Punjab Assembly session Live updates: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. इस राजनीतिक संकट को देखते हुए आज भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. हालांकि इस सत्र में काफी हंगामा होने के आसार हैं. माना जा रहा है कि आज मान सरकार असेंबली में ट्रस्ट वोट ला सकती है. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का प्रयास कर सकती है. वहीं कांग्रेस भी सरकार का विरोध करने के लिए पूरी तैयारी में है.

बता दें कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब AAP के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं. इनमें से छह पंजाब से हैं, जिससे मान सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनके पास 94 विधायक हैं, जो जनता का भरोसा दर्शाते हैं, लेकिन विपक्ष के लगातार हमलों के बीच ट्रस्ट वोट लाकर सरकार अपनी ताकत दिखाना चाहती है.

विशेष सत्र से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें रणनीति तय की जाएगी. आप सरकार 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. तब से भगवंत मान सरकार ने सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया है. लेकिन हालिया घटनाक्रम ने पार्टी के अंदरूनी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दूसरी ओर, कांग्रेस ने विधानसभा घेराव (घेराव) की तैयारी कर रही है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन होगा. कांग्रेस मजदूरों के अधिकारों, मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कामकाजी हालात जैसे मुद्दों को उठाएगी. मजदूर यूनियनों ने भी 10 बजे से प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी की है, जिससे राज्य की राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है.

‘भगवंत मान आज शराब पीकर आया है’, पंजाब व‍िधानसभा में बयान पर बवाल

पंजाब व‍िधानसभा में हंगामा शुरू हो गया है. कांग्रेस व‍िधायक सुखपाल खैरा ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री मान पर गंभीर आरोप लगाया है. खैरा ने कहा, ‘ सदन में मेरे द्वारा मोबाइल देखने पर एतराज जताया गया जबकि सभी विधायक मोबाइल लेकर आते हैं. कभी मेरे ऊपर पैर पर पैर रखकर बैठने का आरोप लगाते हैं. मुझे इशारे किए जा रहे थे. ‘भगवंत मान आज शराब पीकर आया है’ मैंने और मेरे साथियों ने ये ऑब्जर्व किया. इसलिए मैने सदन में इस बात को उठाया था. सीएम ने अपनी मां की कसम खा कर कहा था कि मैं शराब नहीं पियूंगा लेकिन कसम तोड़ दी. पहले भी सीएम भगवंत मान शराब पीकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए हैं लेकिन सदन में शराब पीकर आना बहुत दुर्भागपूर्ण है.’

खैरा ने आगे कहा, ‘भगवंत मान की जांच चंडीगढ़ पीजीआई के डाक्टरों से करवाई जाए. सदन में ताला लगाओ किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाए. सीएम अब सदन छोड़कर जा चुके हैं.’

कांग्रेस ने कि‍या वॉकआउट 

पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रही कांग्रेस ने सदन से वाकआऊट कर द‍िया है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments