Last Updated:
Best Drink in Summer: अप्रैल के शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है. ऐसे में मई और जून में लूं यानी हीट स्ट्रोक का असर और भी खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर निलय जैन का कहना है कि लूं को हल्के में नहीं लेना चाहिए. लूं में पसीना नहीं आता, बीपी कम हो जाता है और मरीज कोमा में भी जा सकता है. ऐसे में इससे कई लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं.
बालाघाट. अप्रैल का महीना खत्म होने से पहले ही तापमान 43 डिग्री पार पहुंच चुका था. वहीं, अब मई का महीना भी शुरू हो चुका है. ऐसे में लूं के थपेड़ों के चलते दोपहर में निकलना काफी मुश्किल हो गया है. सुबह नौ बजे से ही सूर्य से निकलने वाली आग मानव को झुलसा देती है, जिससे शरीर बीमार पड़ सकता है. ऐसे में भरी गर्मी के दिनों में सेहत का ध्यान रखना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में लोकल 18 ने बालाघाट जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलय जैन से बातचीत की, जानिए उन्होंने क्या टिप्स दी है.
डॉक्टर निलय जैन का कहना है कि लूं को हल्के में नहीं लेना चाहिए. लूं में पसीना नहीं आता, बीपी कम हो जाता है और मरीज कोमा में भी जा सकता है. ऐसे में इससे कई लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं. ऐसे में गर्मियों के सीजन में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए.
किन बातों का रखें ख्याल
डॉक्टर निलय जैन का कहना है कि धूप में कम ही निकले. वहीं, जरूरत न हो तो 11 से 4 बजे के बीच नहीं निकलना चाहिए. गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर निकलना चाहिए. वहीं, दिन भर जरूरत के हिसाब से पानी पीना चाहिए. सिर को ढक कर और मुंह को बांधकर निकलना चाहिए. ऐसे में आप लूं से बच सकते हैं.
ये पेय पदार्थ लूं से बचाएंगे
डॉक्टर निलय जैन ने बताया कि गर्मियों के दिनों में आम का पन्ना बनाकर पी सकते हैं. बेल का शरबत और सत्तू पी सकते हैं. इसके सेवन से शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक मिलती है. दोपहर के समय भुना जीरा मिलाकर पीना चाहिए. वहीं, कच्चे प्याज को भी खाने के साथ लेना चाहिए. अगर बाालाघाट के संदर्भ में बात करें, तो आप चावल के आटे की पेज बनाकर पी सकते हैं, जिससे आपको न सिर्फ ठंडक मिलेगी बल्कि ऊर्जा भी मिलेगी. वहीं, महुआ की राब भी लू से बचाने में कारगर है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

