Sunday, May 3, 2026
HomeएजुकेशनBPSC AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग का बायोमेट्रिक एजेंसी साईं एडुकेयर...

BPSC AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग का बायोमेट्रिक एजेंसी साईं एडुकेयर के खिलाफ बड़ा एक्शन, ब्लैक लिस्ट के साथ FIR भी दर्ज


पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (AEDO) को रद्द करने के बाद बायोमेट्रिक एजेंसी साईं एडुकेयर ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने मामला भी दर्ज कराया है। BPSC की तरफ से बताया गया है कि मुंगेर नालंदा, समस्तीपुर एवं अन्य जिलों में दिनांक 14-21 अप्रैल 2026 के दौरान आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के क्रम में बायोमैट्रिक सर्विस प्रोवाईडर M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इस एजेंसी की मिलीभगत से कदाचार की कोशिश करने इत्यादि के सम्बन्ध में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं। 

BPSC ने बताया कि कई परीक्षा केन्द्रों पर साईं एडुकेयर ने आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी कर्मियों की रैण्डमाईज सूची से इतर कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर कदाचार कराने में संलिप्त होने की शिकायतें आयोग को प्राप्त हुई हैं। 

साईं एडुकेयर की बैंक गारंटी की राशि जब्त 

आयोग की तरफ से आज जारी एक दूसरी प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गयी है कि इस सम्बन्ध में M/s Sai Educare Pvt. Ltd. से अलग-अलग तिथियों पर कारण पृच्छाएं की गयी थी। इस सम्बन्ध में उपलब्ध साक्ष्य, सूचनाएं, प्राथमिकी में दर्ज किये गये तथ्यों और एजेंसी से प्राप्त स्पष्टीकरण की समीक्षा से M/s Sai Educare Pvt. Ltd. के विरूद्ध लगाये गये आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि होती है। एजेंसी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण समीक्षोपरान्त असंतोषजनक पाया गया है। शर्तों के अनुसार M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को Blacklist करते हुए उनके द्वारा समर्पितः बैंक गारंटी की राशि जब्त की जाती है।

 AEDO परीक्षा रद्द

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) परीक्षा रद्द कर दी है। यह फ़ैसला परीक्षा के दौरान सामने आई अनियमितताओं और नकल की कोशिशों की घटनाओं के बाद लिया गया। 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच हुई इस परीक्षा के लिए 10.97 लाख आवेदन आए थे, जिससे यह इस साल राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई थी। AEDO परीक्षा के साथ-साथ, 23 अप्रैल, 2026 को हुई असिस्टेंट पब्लिक सैनिटेशन (APS) और वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर (WMO) परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य अवैध तरीकों का इस्तेमाल करके नकल करने की कोशिशें की गईं।  





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments