Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानकिशनगढ़बास में विधायक को बताई पानी की समस्या: धरना स्थल पर...

किशनगढ़बास में विधायक को बताई पानी की समस्या: धरना स्थल पर सौंपा ज्ञापन, बोरिंग की मांग – Khairthal-Tijara News




खैरथल-तिजारा जिले की किशनगढ़बास पंचायत समिति के गांव जगता बसई के पीपली का बास के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक दीपचंद खैरिया को पानी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक को एक मांग पत्र सौंपा। 6 महीने से गांव में पानी की गंभीर समसया पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामवासियों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने विधायक से पानी की किल्लत दूर करने के लिए एक बोरिंग स्वीकृत करने की मांग की। गांव में जल्द स्वीकृत होगी बोरिंग इस पर विधायक दीपचंद खैरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उनके गांव में बोरिंग स्वीकृत करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कहीं भी पानी की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन को भी पाबंद किया जा रहा है। विधायक ने भेजे प्रस्ताव गर्मी के मौसम को देखते हुए, विधायक खैरिया ने किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र में अप्रैल माह में 45 लाख रुपए से अधिक की लागत से लगभग तीस बोरिंग और हैंडपंप की स्वीकृति विधायक निधि से जारी की है। उन्होंने जलदाय मंत्री को भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप लगवाने के प्रस्ताव भेजे हैं, जिनके शीघ्र स्वीकृत होने की संभावना है। विधायक खैरिया ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन कर गर्मी के मौसम में पानी की समस्या पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एमपीएस प्रतिनिधि पूर्ण सिंह, चरण सिंह, अमर सिंह, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, नानक सिंह, पाला सिंह, अमरजीत, कुलजीत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments