Sunday, May 3, 2026
Homeफूडचाट से लेकर मोमोज तक DU स्टूडेंट्स का फेवरेट फूड हब, जानें...

चाट से लेकर मोमोज तक DU स्टूडेंट्स का फेवरेट फूड हब, जानें कमला नगर के बेस्ट खाने के अड्डे


Last Updated:

दिल्ली के दिल में बसा कमला नगर सिर्फ शॉपिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड और किफायती कैफे कल्चर के लिए भी जाना जाता है. यहां की गलियों में जैसे ही कदम रखते ही खाने की खुशबू एक अलग ही माहौल बना देती है. यह जगह खासकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की पहली पसंद है. तो आइए जानते हैं यहां के बेस्ट फूड हब.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित कमला नगर सिर्फ शॉपिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड और किफायती कैफे कल्चर के लिए भी मशहूर है. यहां की गलियों में कदम रखते ही मसालों की खुशबू, तवे पर सिकते व्यंजन और भीड़भाड़ वाला माहौल एक अलग ही अनुभव देता है. खासकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच यह जगह बेहद लोकप्रिय है, जहां हर नुक्कड़ पर नया स्वाद चखने को मिलता है.

वैष्णो चाट भंडार
कमला नगर का यह चाट स्पॉट अपनी खट्टे-मीठे स्वाद वाली आलू चाट और कुरकुरे गोलगप्पों के लिए जाना जाता है. मसालों का संतुलन और देसी स्वाद इसे खास बनाते हैं. यहां की भीड़ इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है. एक प्लेट की कीमत लगभग 30 से 80 रुपये के बीच है, जिससे यह हर किसी के बजट में फिट बैठता है.

डोलमा आंटी मोमोज
दिल्ली के प्रसिद्ध मोमोज स्पॉट्स में शामिल यह जगह अपने सॉफ्ट और जूसी मोमोज के लिए जानी जाती है. तीखी लाल चटनी इसके स्वाद को और बढ़ा देती है. कॉलेज छात्रों के बीच यह जगह हमेशा भरी रहती है. यहां एक प्लेट मोमोज की कीमत करीब 50 से 120 रुपये के बीच होती है.

चाचा दी हट्टी
करीब 60 साल पुरानी यह दुकान अपने स्वादिष्ट चोले-भटूरे के लिए मशहूर है. मसालेदार चोले और फूले हुए भटूरे इसकी खास पहचान हैं. पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता के कारण यह आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां एक प्लेट चोले-भटूरे की कीमत लगभग 80 से 120 रुपये है.

रिको
युवाओं के बीच लोकप्रिय यह कैफे अपने पास्ता, पिज्जा और क्रीमी शेक्स के लिए जाना जाता है. ट्रेंडी माहौल और किफायती मेन्यू इसे दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं.

शावरमा स्टॉल
कमला नगर का यह छोटा लेकिन लोकप्रिय स्टॉल अपने जूसी और फ्लेवरफुल शावरमा के लिए जाना जाता है. मसालेदार चिकन और सॉफ्ट रोटी का कॉम्बिनेशन लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. एक शावरमा रोल की कीमत करीब 80 से 150 रुपये के बीच होती है. कुल मिलाकर, कमला नगर दिल्ली का ऐसा फूड हब है, जहां स्वाद, किफायत और माहौल, तीनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments