Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानअजमेर में स्टील रेलिंग व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला-VIDEO: दो दिन...

अजमेर में स्टील रेलिंग व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला-VIDEO: दो दिन पहले रेस्टोरेंट में हुए झगडे़ में बीच बचाव करने से नाराज थे आरोपी – Ajmer News


अजमेर में दुकान से घर लौट रहे स्टील रेलिंग व्यापारी पर बीच रास्ते कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी पर लाठी-डंडों से ताबडतोड़ हमला कर चोट पहुंचाई। बाद में बाइक से आए हमलावर फरार हो गए। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

.

घटना रविवार रात को अजय नगर स्थित सतगुरु कॉलोनी की है। पीड़ित ने बताया-हमलावर दो दिन पहले एक रेस्टोरेंट में झगडे़ के दौरान बीच बचाव करने से नाराज थे। पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजय नगर में घर के बाहर बैठा पीड़ित खितेष व साथ में उसकी पत्नी राधा व अन्य।

सतुगुरु कॉलोनी, अजयनगर निवासी राधा कसोटिया ने बताया-उसके पति खितेश की भगवान गंज में स्टीेल रेलिंग बनाने की दुकान है और 3 मई की रात करीब सात बजे जब उसके पति दुकान से घर लौट रहे थे तो घर से कुछ दूरी पर ही बीच रास्ते रोक लिया और बाइक पर सवार होकर आए 6-7 लड़कों ने लाठी डंडों से मारपीट की। बाद में वे सभी फरार हो गए। इसके बाद पति का अस्पताल में इलाज कराया।

खितेष ने बताया-दो दिन पहले एक रेस्टोरेंट में गया थ और कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान उसने बीच बचाव किया। बीच बचाव के बीच ही एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख दिया तो उसका आरोप था कि उसने उनका गला पकड़ा। इसके बाद वहां माफी भी मांग ली गई। लेकिन इसके बावजूद विकास व अन्य ने आकर बीच रास्ते मारपीट की।

लाठी व डंडों से पीटा और बाद में फरार हो गए।

लाठी व डंडों से पीटा और बाद में फरार हो गए।

गली में मौजूद पत्थर उठाकर भी मारपीट की।

गली में मौजूद पत्थर उठाकर भी मारपीट की।

……….

पढें ये खबर भी…

पैरों की फूली नसों का बिना चीर फाड़ किया ऑपरेशन:JLN हॉस्पिटल में वैरिकोज वेंस की सर्जरी, मरीज स्वस्थ ; जानें- क्यों होती है ये बीमारी

अजमेर के जवाहर लाल नेहरु(JLN) हॉस्पिटल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन किए इलाज किया गया है, जिसमें पैरों की नसें फूल जाती है। डॉक्टर्स ने वेनासील सर्जरी के जरिए वैरिकाज वेंस नाम की बीमारी का सफल इलाज किया गया। डॉक्टर्स ने मरीज के पैरों की फूली हुई नसों का बिना चीर फाड़ किए ही ऑपरेशन किया, जिसके बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। पूरी खबर पढे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments