Last Updated:
Simple kitchen hack to prevent dals from Infestation: चावल की तरह ही दाल में भी जल्दी घुन और कीड़े लग जाते हैं. खासकर, गर्मियों के मौसम में. यदि आप भी ढेर सारी वेरायटी की दालें खरीद कर लाएं हैं, लेकिन उसे इस्तेमाल नहीं कर पाते हर दिन तो आज ही डिब्बे में डाल दें एक चम्मच नमक. इससे कीड़े और घुन नहीं पनपेंगे. जानिए, दाल को घुन से बचाने के अन्य आसान से घरेलू उपाय.
दाल में घुन नहीं लगेगा, डाल दें एक चम्मच नमक.
Dal me ghun lagne se kaise bachaye: गर्मियों के मौसम में रसोई में रखे कई अनाजों में कीड़े लग जाते हैं. अगर इनका रेगुलर इस्तेमाल ना किया जाए, तो डिब्बे में पड़े-पड़े इनमें कीड़े घुन लग जाते हैं. ये घुन अनाजों को खाकर इन्हें भुरभुरा, खोखला कर देते हैं, जो इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाता है. खासकर, दाल, चावल में जल्दी घुन लगते हैं. लोग कई तरह की दालें खरीद कर रखते हैं, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होती हैं. सेहत के लिए बेहद हेल्दी हैं. घर में कोई सब्जी ना भी हो तो दाल रोटी, दाल चावल बनाओ और बस खा लो. ऐसे में दाल का डिब्बा खोला और उसमें दिख गए घुन, तो मन खीझ जाता है. ना चाहते हुए भी इसे आप मजबूरी में फेक देते होंगे. अब जब भी नई दालें खरीद कर लाएं तो इसमें घुन लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय.
दाल को घुन लगने से बचाने के उपाय
यदि आपके किचन में रखे दाल के डिब्बे में घुन लग जाते हैं तो आप मास्टर शेफ पंकज भदौरिया का बताया ये आसान सा उपाय आजमाकर देखिए. शेफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बता रही हैं कि दाल के कंटेनर में सिर्फ एक चम्मच सफेद नमक डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिलाकर रख दें. इसमें घुन और कीड़े बिल्कुल भी नहीं लगेंगे. नमक में मौजूद तत्व से घुन नहीं पनपते हैं.
View this post on Instagram

