Last Updated:
indian railway news- देश में करीब 3.5 करोड़ लोगों को टिकट बुक कराते ही पता चल जाता है कि उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं. उसी के अनुसार वो बगैर टेंशन के यात्रा प्लान करते हैं. आप भी इन लोगों की तरह टेंशन फ्री होकर यात्रा प्लान कर सकते हैं.
यात्रियों को ऐप से कई और भी सुविधाएं मिल रही हैं.
नई दिल्ली. ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वालों के चार्ट बनने पर पता चलता है कि उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं. इस वजह से अंतिम समय तक परेशानी बनी रहती है, लेकिन देश में करीब 3.5 करोड़ लोगों को टिकट बुक कराते ही पता चल जाता है कि उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं. उसी के अनुसार वो बगैर टेंशन के यात्रा प्लान करते हैं. आप भी इन लोगों की तरह टेंशन फ्री होकर यात्रा प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैस आप भी पता कर सकते हैं.
रेल मंत्रालय के एडीजी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि भारतीय रेलवे का रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. रेलवे के अनुसार एक साल से भी कम समय में इस ऐप को देशभर में 3.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस ऐप की सबसे खास सुविधा यह है कि अब यात्री पहले ही जान सकते हैं कि उनका वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है.
94 फीसदी तक सही आंकलन
रेलवे ने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक जोड़ी है, जो टिकट कन्फर्मेशन का अनुमान लगभग सटीक बता रहा है. अधिकारियों के अनुसार इस सिस्टम सही अनुमान 53 प्रतिशत से बढ़करर अब लगभग 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है. इससे यात्रियों को यात्रा से पहले ही स्थिति का काफी हद तक सही अंदाजा मिल जाता है. जिससे सफर प्लानिंग में सुवविधा होती है.
और सुविधा देता है यह ऐप
रेलवे का कहना है कि रेलवन ऐप सिर्फ टिकट की जानकारी देने वाला ऐप नहीं है, बल्कि यह रेलवे की कई सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. यात्री इसके जरिए आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट कैंसिल करने और रिफंड की सुविधा भी इसी ऐप पर मिलती है। इसके अलावा मौजूदा टिकट का वेटिंग स्टेटस, ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, कोच की स्थिति और ट्रेन के आने-जाने का समय जैसी जानकारी भी आसानी से देखी जा सकती है.
सफर में मनपसंद खाना तक मंगवाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए ऐप में रेल मदद सेवा भी जोड़ी गई है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान यात्री अपनी सीट तक मनपसंद खाना भी मंगवा सकते हैं. ऐप के जरिए फूड ऑर्डर करने की सुविधा यात्रियों को काफी पसंद आ रही है.

