अयोध्या जिल के मिल्कीपुर तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन की प्राथमिकताओं, शपथ ग्रहण समारोह तथा तहसील की जटिल समस्याओं पर रणनीति तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह आयोजित होने की संभावना है, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं की गई है। अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों की जो अपेक्षाएं और सुझाव हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं और आमजन की जो उम्मीदें जुड़ी हैं, उन पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी करते आ रहे हैं। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को वे जरूरतमंद लोगों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं लेते हैं। उनका कहना था कि कई ऐसे गरीब और असहाय लोग तहसील पहुंचते हैं, जिनके पास प्रार्थना पत्र लिखवाने तक के पैसे नहीं होते। ऐसे लोगों की सहायता के उद्देश्य से उन्होंने यह व्यवस्था शुरू की थी, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे लोगों के लिए उनकी ओर से निशुल्क प्रार्थना पत्र लिखने की व्यवस्था की जाती है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने से वंचित न कर सके। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंसार खान, मंत्री बृजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुशील पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री प्रकाश पाण्डेय, संदीप शुक्ला पूर्व अध्यक्ष शिवराज तिवारी, अधिवक्ता सूर्य नारायण द्विवेदी, दयानंद पाण्डेय ,अमरजीत सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, लालू तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Source link
अमित मिश्रा: अधिवक्ता हित सर्वोपरि, गरीबों को मुफ्त प्रार्थना पत्र: मिल्कीपुर बार एसोसिएशन की पहली बैठक में अध्यक्ष का बयान – Ayodhya News
RELATED ARTICLES

