खंडवा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। कार पलटने से सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठी दो युवतियां घायल है, ड्राइवर को सकुशल है। चारों दोस्त महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले है। वहां से उज्जैन स्थित महाकाल ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हुआ और एक दोस्त की जान चली गई। ब्लैकस्पॉट पर हादसा, एयरबैग नहीं खुले घटना खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम गुड़ी में अनाज मंडी के पास हुई है। मंडी के पास एक ब्लाइंड टर्न है, यहीं ब्लैकस्पॉट बना हुआ है। जहां पिछले हफ्ते एक डीजे गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, कार एक्सीडेंट की वजह ब्लैक स्पॉट के साथ-साथ तेज रफ्तार और कार ड्राइवर को झपकी आना है। कार ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि उसे नींद का झोंका आ गया था। इसी बीच कार अनियंत्रित हो गई, वह कंट्रोल करने लगा, तभी सामने जानवर दिखा, उसे बचाने में कार के ब्रेक लगा दिए, जिससे कि कार पलटी खा गई। ड्राइवर साइड में बैठे उसके दोस्त की मौत हो गई। इस दौरान कार के एयर बैग नहीं खुले, वरना दोस्त की जान बच सकती थी। खून से सन गई सड़क, मच गई चीख-पुकार घटना रात के एक बजे की थी। कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार सवार दोनों युवतियां डर गई। साथी गौतम कार के गेट से बाहर सड़क पर गिर पड़ा था। वह खून से इतना लथपथ था कि सड़क भी खून से सन गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पिपलोद थाने की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर में होगा। कार सवार अमरावती-दिल्ली से, युवतियां मुस्लिम पिपलोद पुलिस के अनुसार, कार में गौतम पिता राजेश सेवानी (23) निवासी अमरावती, दर्शन पिता योगेश (23) निवासी अमरावती, तनु पिता चांद मियां (26) निवासी अमरावती व नायारा पिता रॉयल अली (24) निवासी दिल्ली सवार थी। कार को दर्शन ड्राइव कर रहा था। हादसे में गौतम सेवानी की मौत हुई है। दोनों युवतियों को हल्की चोंटे आई थी। प्राइमरी इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। मृतक स्पा संचालक, उसे कालसर्प दोष था कार ड्राइवर दर्शन के मुताबिक, वह टैक्सी चलाता है और गौतम उसका मित्र है। गौतम अमरावती में स्पा सेंटर चलाता है। दोनों युवतियां भी उसी स्पा सेंटर की वर्कर है। गौतम की शादी के लिए बात चल रही थी लेकिन उसे कालसर्प दोष था, जो कि रिश्ते में अड़चन बना हुआ था। इसी दोष के निवारण के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर में आज शनिवार को पूजा थी। जिसके लिए उज्जैन जा रहे थे।
Source link
खंडवा में कार पलटी, एक की मौत, दो युवतियां घायल: अमरावती से उज्जैन जा रहे थे चार दोस्त; मृतक को कालसर्प दोष की पूजा कराना थी – Khandwa News
RELATED ARTICLES

