Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानसलंबूर में ग्राम रथ अभियान से मिली योजनाओं की जानकारी: गांव-गाव...

सलंबूर में ग्राम रथ अभियान से मिली योजनाओं की जानकारी: गांव-गाव में जाकर किया जागरूक, लाभ लेने की अपील – Salumber News




राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और उनका लाभ उठा रहे हैं। एलईडी वैन के जरिए किया योजनाओं का प्रचार प्रसार इसी क्रम में मंगलवार को सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के ओडा, बगुरवा, अदवास और जावद गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। ग्राम रथों के इन गांवों में पहुंचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 13 विभागों की योजनाओं को डिजिटल माध्यम के बताया इन कार्यक्रमों के दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम हुए स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों का मनोरंजन करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। एक साथ विशेष सुझाव पेटिका रखी गई विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ एक विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उसे लाभ से जोड़ना है। ग्राम रथ अभियान में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है, जिससे कृषकों, पशुपालकों और अन्य ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments