Wednesday, May 13, 2026
HomeबॉलीवुडCannes 2026: पांचवीं बार कान्स में उर्वशी का धमाका, फीकी पड़ीं विदेशी...

Cannes 2026: पांचवीं बार कान्स में उर्वशी का धमाका, फीकी पड़ीं विदेशी हसीनाएं


Last Updated:

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया. सिल्वर सीक्वेंस गाउन में उर्वशी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. उनका सीक्वेंस गाउन वाला लुक, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.बता दें कि उर्वशी लगातार पांचवीं बार कान्स का हिस्सा बनी हैं और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन सेंस से फैंस को इम्प्रेस कर दिया. देखें उनका खूबसूरत लुक.

Zoom

कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला (फोटो साभारः Instagram @urvashi._addicted )

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं. ये फोटोज कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट की हैं. मंगलवार को वह भी कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं. जहां नेट सीक्वेंस सिल्वर गाउन में उर्वशी बला की सुंदर दिखीं. उनके लुक के आगे विदेशी हसीनाएं भी फीकी पड़ रही थीं, ऐसा हम नहीं उर्वशी के चाहने वाले सोशल मीडिया पर वायरल, फोटो और वीडियोज में कमेंट कर कह रहे हैं.

5वीं बार भी कान्स में छाईं उर्वशी
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भी उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया.मंगलवार को रेड कार्पेट पर जैसे ही उर्वशी ने एंट्री की, हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं. उनका स्टाइल, कॉन्फिडेंस और शानदार आउटफिट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि उर्वशी लगातार पांचवीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं, जिसे लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

चांदनी सी चमकीं उर्वशी

उर्वशी रौतेला ने इस बार रेड कार्पेट पर वियतनाम के मशहूर फैशन ब्रांड ‘जोलीपोली’ का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत गाउन पहना. सिल्वर और शिमरी डिटेलिंग वाले इस आउटफिट में उर्वशी किसी इंटरनेशनल फैशन स्टार से कम नहीं लग रही थीं. उनके गाउन की बारीक डिजाइन, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और ग्लैम मेकअप ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया. जिसमें वे रेड कार्पेट पर चांदनी सी चमक रही थीं,उनके लुक के आगे विदेशी हसीनाएं भी फीकी पड़ रहीं थीं. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फैशन आइकन हैं उर्वशी

उर्वशी एक्टिंग के साथ ही फैशन के मामले में भी काफी आगे हैं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी अच्छा है, ऐसे में उन्हें फैशन आइकन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा. उर्वशी उर्वशी पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. हर बार वह अपने अलग और यूनिक फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार भी उनका रेड कार्पेट लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस का कहना है कि उर्वशी हर साल अपने स्टाइल से लोगों को सरप्राइज दे देती हैं.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments