जनता दल यूनाइटेड की जन सुनवाई में आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शामिल होंगे। जेडीयू कार्यालय में चलने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत निशांत आज आम जनों के समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी निकलेंगे। यह पहला मौका होगा, जब निशांत आम जनता के बीच बैठकर जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में निशांत कुमार के साथ मंत्री रत्नेश सादा और दामोदर रावत भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद बढ़ी सक्रियता स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद निशांत कुमार की राजनीतिक और प्रशासनिक सक्रियता लगातार बढ़ी है। इससे पहले निशांत अब तक सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलते रहे हैं। बिहार की यात्रा शुरू करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया था। अब वे बतौर स्वास्थ्य मंत्री विभाग के कामकाज देख रहे हैं, वहीं आज आम जनों के समस्याओं को सुनकर उसका समाधान निकालेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए सरकार जनता से सीधा संवाद मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
Source link

